बिहार के स्कूल में एलबेंडाजोल, फाइलेरिया दवा खाते ही 19 बच्चे बेहोश, मची अफरातफरी

Bihar News: प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाते ही कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सोने लगे. प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत तुरंत सिविल सर्जनों से की. मामले की जानकारी सामने आते ही उन्होंने तुरंत स्कूल में एंबुलेंस भेजकर कुछ बच्चों को सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के स्कूल में दवा खाते ही बेहोश हुए बच्चे.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के गोपालगंज के एक प्राइमरी स्कूल में एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए
  • कुल पचपन बच्चों ने मिड-डेनर खाने के बाद दवाएं लीं, जिससे कुछ बच्चों को बेहोशी और नींद आने लगी
  • स्कूल प्रशासन ने तुरंत सदर अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया और इलाज पीआईसीयू वार्ड में शुरू हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के गोपालगंज के एक प्राइमरी स्कूल से डरा देने वाला मामला सामने आया है. एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खाते ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार हो गए. पहले कुछ बच्चों ने बेहोश होने की शिकायत की थी.  बाद में एक साथ जब कई बच्चों ने इसकी शिकायत की तो स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पीड़ित बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बच्चों का इलाज अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- बिहार में सरकारी पाठशाला बनी रंगशाला; अश्लील गानों पर नाचीं बार बालाएं, अखबार से छिपाया स्कूल का नाम

दवा खाते ही प्राइमरी स्कूल के बच्चे हुए बीमार

सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है. उनका कहना है कि ये दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है. मामला नगर थाना के प्राइमरी स्कूल हरखुआ का है. स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को 58 बच्चे मौजूद थे.सभी बच्चों ने मिड  मील खाया था. दोपहर करीब 3:00 बजे आशा कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर सभी 58 बच्चों को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की गोलियां दी.

गोलियां खाते ही बेहोश होने लगे बच्चे

 प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाते ही कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सोने लगे. प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत तुरंत सिविल सर्जनों से की. मामले की जानकारी सामने आते ही उन्होंने तुरंत स्कूल में एंबुलेंस भेजकर कुछ बच्चों को सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया.

सभी बच्चे अब खतरे से बाहर

प्रिंसिपल ने बताया कि पहले एक बच्चा बीमार हुआ था. लेकिन बाद में अन्य बच्चे भी बीमार होने लगे. उनके अभिभावकों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. उनका ट्रीटमेंट पूरा किया चुका है और उनको घर जाने की अनुमति दे दी गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tucker Carlson Interview में Joe Kent का धमाका, Israel के दबाव में Donald Trump का Iran War?