ये कोई फिल्मी स्टंट नहीं, जब पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में समा गई कार, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही एक स्कार्पियो गंगा नदी में गिर गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार में सवार एक व्यक्ति की लाश को निकाल लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बक्सर:

उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही एक स्कार्पियो हादसे का शिकार होते हुए गंगा नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी वीर कुंवर सिंह सेतु के पुल को तोड़ते हुए गंगा में समा गई. घटना की जानकारी जैसे ही बक्सर जिला प्रशासन को लगी, तुरंत प्रशासन के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई. रात के अंधेरे में बचाव अभियान चलाया गया और नदी में गिरी कार को निकालने की कोशिश की गई. कई घंटों की मेहनत के बाद कार को नदी से निकाला गया. बताया जा रहा है कि इस कार में दो लोग सवार थे. जिनको मौत हादसे में हो गई है.

बचाव दल को एक शव नदी से मिल गया है. जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है.इस पूरी घटना को लेकर बक्सर जिला प्रशासन ने बताया कि यह घटना देर रात हुई. ऐसे में सर्च ऑपरेशन रात में होने के कारण गोताखोरों को नदी के अंदर गाड़ी और शव को खोजने में परेशानी हो रही थी. कई घंटों की मेहनत के बाद देर रात को एक व्यक्ति की लाश को निकाल लिया गया है. जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

वहीं इस घटना के बाद लोगों का हुजूम गंगा पुल पर जमा हो गया और लोग टूटी हुई रेलिंग के पास जाकर जमा होने लगे. हालांकिप्रशासन ने वहां इन लोगों को किसी तरह से हटाया और टूटे हुए हिस्से से दूर रहने को कहा.

Advertisement

बिहार से पुष्पेंद्र की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के PA Murder Case पर एक्शन तेज! | Mamata Banerjee | Bengal Politics