बिहार की सरकारी बसों में सफर आज से महंगा, जानिए साधारण, डीलक्स, एसी और वॉल्वो का नया किराया

बिहार में आज से सरकारी और निजी बसों का सफर महंगा हो गया है. साधारण से लेकर वॉल्वो बसों तक के प्रति किलोमीटर किराए में कितनी बढ़ोतरी हुई है और आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा? जानिए किराए की पूरी नई लिस्ट...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में सरकारी बसों का किराया आज से बढ़ गया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार में आज यानी 1 जून से सफर करना और सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना महंगा हो गया है. परिवहन विभाग की अधिसूचना और बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की घोषणा के बाद राज्य भर में बसों, ऑटो और सभी कमर्शियल वाहनों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू हो गई है. 5 साल के लंबे अंतराल के बाद हुए इस किराए संशोधन का सीधा असर आम जनता की जेब और मासिक बजट पर पड़ने वाला है.

जानिए श्रेणी के हिसाब से बसों का नया किराया

परिवहन विभाग ने इस बार यात्रा की दूरी और बसों की कैटेगरी के हिसाब से नया किराया निर्धारित किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी किराया सूची नीचे दी गई है:-

फेडरेशन ने बताया 5 साल बाद क्यों बढ़ानी पड़ी दरें?

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि का आखिरी फैसला साल 2021 में लिया गया था. पिछले 5 वर्षों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल आया है. इसके साथ ही गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर और मेंटेनेंस का खर्च भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में पुराने किराए पर गाड़ियां चलाना ट्रांसपोर्टर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा था, जिसके बाद सरकार ने इस मांग को मंजूरी दी है.

ज्यादा किराया वसूला तो बस ऑपरेटरों पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी बस संचालक तय की गई आधिकारिक दरों से एक रुपया भी ज्यादा नहीं वसूल सकता. जिला प्रशासन और स्थानीय परिवहन अधिकारियों (DTOs) को इस व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. यदि कोई भी ऑपरेटर यात्रियों से अवैध वसूली करता पाया गया, तो उसका परमिट रद्द करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

आम आदमी की रसोई पर भी दिखेगा असर

यह बढ़ोतरी सिर्फ यात्री बसों तक सीमित नहीं है. रविवार को पटना में हुई फेडरेशन की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि मालवाहक वाहनों और ऑटो का भाड़ा भी इसी अनुपात में बढ़ाया जा रहा है. माल ढुलाई महंगी होने के कारण आने वाले दिनों में हरी सब्जियां, फल, राशन और रोजमर्रा के जरूरी सामान के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ना तय है.

ये भी पढ़ें:- 2027 का 'सेमीफाइनल' जीती BJP, मंडी, धर्मशाला और सोलन में जयराम-सुधीर की आंधी; सुक्खू सरकार के लिए खतरे की घंटी

Advertisement
Featured Video Of The Day
टारगेट पर क्यों हैं TMC के सांसद? अब ममता करेंगी हल्ला बोल!