बिहार के दलित टोले में दबंग का खौफ, केस वापसी का दबाव बनाने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग

Bihar News: वायरल वीडियो ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ पासवान ने कहा कि वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भागलपुर के दलित इलाके में फायरिंग.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के भागलपुर के गांव के दलित टोले में दबंग युवक ने केस वापस लेने के लिए दबाव बनाकर सरेआम फायरिंग की
  • आरोपी ने पहले राजकिशोर पासवान को गाली-गलौज और फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया
  • पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य मानकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि नारायणपुर गांव के दलित टोले में एक दबंग युवक ने केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए सरेआम फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी को बेखौफ होकर हथियार लहराते और लगातार तीन से चार राउंड गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढे़ं- बिहार में मोबाइल चोरी के शक में महिला की पिटाई, बाल खींचे और जड़े थप्पड़ ही थप्पड़

बेटे को दी गाली, हमले में पिता को किया घायल

पीड़ित राजकिशोर पासवान ने गांव के ही शिवा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि विवाद की शुरुआत 27 जनवरी को हुई थी, जब आरोपी ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की थी. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन करीब एक घंटे बाद आरोपी ने दोबारा हमला कर राजकिशोर पासवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

दलित टोले में फायरिंग, केस वापस लेने का दबाव

इस मामले में पहले से भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है. अब आरोपी उसी केस को वापस लेने के लिए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. इसी दबाव को बनाने के लिए उसने दलित टोले में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.फायरिंग की इस घटना के बाद से दलित टोले के लोग गहरे डर में हैं. वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. 

Advertisement

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

वायरल वीडियो ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ पासवान ने बताया कि पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. इलाके के लोग पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मिसाइल का 'महा-पोस्टमार्टम'! तबाही का पूरा विज्ञान समझिए | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article