Bihar News: बिहार के बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, मामला बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव का है. जहां अनुकंपा की नौकरी के लालच में अपनो का खून बहाया गया. एक छोटे भाई ने बड़े बेरहमी से हत्या कर दी.पुलिस ने महज 7 दिनों के भीतर इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी छोटे भाई सोबिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
छोटे ने ही पुलिस में दर्ज कराई थी बड़े भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 मई की रात रोबिन के गुम हो जाने का मामला उसके छोटे भाई ने पुलिस थाने में दर्ज करवाया था. जिसमें उसके भाई ने बताया कि 14 मई की रात में 7 बजे किसी ने फोन कर बड़े भाई रोबिन को खेत पर बुलाया था. वह जुताई कराने का कहकर घर से निकला था. जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की. जिसमें मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर 15 मई को लौछे गांव के बहियार से रोबिन का शव बरामद किया. इस मामले में मृतक की मां ने एक बीघा जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था जिसने टेक्निकल और मैनुअल अनुसंधान के बाद आरोपी के छोटे भाई सोबिन कुमार को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
कब हुआ छोटे भाई पर शक
पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बाद से ही सोबिन के बयान में कई बार विरोधाभास सामने आया था . गांव के लोगों ने भी रात में सोबिन को खेत से वापस लौटते देखा था जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया. उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई जिसके बाद उसने अपनी भाई की हत्या की बात कबूल की. जांच में मृतक के मोबाइल पर लास्ट कॉल भी आरोपी छोटे भाई सोबिन का ही था.
पिता की अनुकंपा नौकरी पाने के लिए ली जान
मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि रोबिन कुमार के पिता की मौत कुछ समय पहले हुई थी. जिसके आधार पर रोबिन को पिता की नौकरी मिलने वाली थी, जिसके लिए वह 15 मई को खगड़िया में अनुकंपा नौकरी के लिए कागजात लेकर जाने वाला था. जो सोबिन को रास नहीं आया. उसने लालच में आकर 14 मई की रात साजिश के तहत खेत में बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. और हथियार को वही झाड़ी में छुपा दिया था जिसे सोबिन कुमार की निशानदेही पर बरामद किया गया.
यह भी पढ़ें; मुजफ्फरपुर के युवक का पाकिस्तान के हथियार तस्कर से कनेक्शन, ATS ने किया गिरफ्तार














