बिहार में नशे में धुत दूल्हे का ड्रामा,दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, फिर कैसे हुआ ब्याह? पूरी कहानी

शंभूगंज थाना क्षेत्र के कमड्डी गांव में वरमाला से ठीक पहले दूल्हा नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bihar bride groom
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के बांका जिले में दूल्हा नशे की हालत में अजीब व्यवहार करने पर दुल्हन ने शादी से इंकार किया
  • लड़की पक्ष ने लगभग 5 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद शादी रोक दी और बारातियों को बंधक बना लिया था
  • रातभर चले विवाद और पंचायत के बाद सुबह दोनों पक्षों ने समझौता कर विधिवत शादी संपन्न कराने का निर्णय लिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बांका:

बिहार के बांका में बीती रात शादी के मंडप पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शंभूगंज थाना क्षेत्र के कमड्डी गांव में वरमाला से ठीक पहले दूल्हा नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई.नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया. रातभर चले हाई वोल्टेज ड्रामे और पंचायत के बाद आज सुबह दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद विधि-विधान से शादी संपन्न कराई गई और दुल्हन को विदा कर दिया गया.
 

अपनी शादी नशे में धुत पहुंचा दूल्हा 

जानकारी के अनुसार, शंभूगंज के कमड्डी गांव निवासी प्रभास कुमार सिंह की पुत्री स्वीटी कुमारी की शादी भागलपुर जिले के बाथ गांव निवासी राजेश कुमार रंजन के पुत्र सौरभ कुमार रंजन के साथ तय हुई थी. लड़की पक्ष की ओर से शादी को लेकर भव्य तैयारी की गई थी. पूरे गांव को सजाया गया था और मेहमानों के स्वागत के लिए भोज-भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी.

ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ बारात कमड्डी गांव पहुंची. रथ पर सवार होकर सेहरा बांधे दूल्हा भी बारात के साथ आया. शुरुआत में सभी रस्में सामान्य रूप से पूरी हुईं. समधी मिलन और दूल्हे का स्वागत भी हो चुका था, लेकिन वरमाला से पहले अचानक दूल्हे की हालत बिगड़ने लगी. वह लड़खड़ाने के साथ अजीबोगरीब हरकतें करने लगा. दूल्हे की इस हालत को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने दूल्हा समेत कई बारातियों को रोक लिया. 

पंचायत ने संभाला पूरा मामला फिर विदा हुई बारात 

लड़की पक्ष का कहना था कि शादी की तैयारी में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं और जब तक इसकी भरपाई नहीं होगी, तब तक बारातियों को नहीं छोड़ा जाएगा.इसको लेकर देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा होता रहा.पूरी रात गांव में तनाव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे.

Advertisement

आज सुबह दूल्हे की हालत सामान्य होने के बाद गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई.करीब चार घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शादी कराने का निर्णय लिया गया. इसके बाद विधि-विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई और दुल्हन को विदा कर दिया गया.समझौता कराने में सुबोध सिंह, सुरेंद्र मंडल, दिनेश मंडल और विधुरंजन कुमार सहित कई ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. ग्रामीणों के अनुसार दूल्हे के कुछ दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई.इसी वजह से वह मंच पर जाने से पहले लड़खड़ाने लगा और अजीब हरकतें करने लगा, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.

 बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट
 

Featured Video Of The Day
Iran US War: कुवैत में अमेरिकी CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर तबाह! ईरान का ड्रोन अटैक | Trump | Khamenei
Topics mentioned in this article