"ठीक 2:15 बजे बिहार विधानसभा में धमाका होगा", ईमेल मिलते ही पटना में हड़कंप, कोर्ट को भी मिली धमकी

बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट में पुलिस तैनात कर दी गई है. ईमेल मिलने के बाद जांच-पड़ताल जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार विधानसभा (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. विधानसभा परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. धमकी में कहा गया है कि ठीक 2:15 बजे साइनाइड गैस के साथ आरडीएक्स आईडी से धमाका किया जाएगा. मेल मिलने के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है और हर कोने की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है. 

बांग्लादेश और तमिलनाडु के मामले का जिक्र

धमकी में बांग्लादेश के अबू मामले, तमिलनाडु के साधन कुलम में बायोनिक्स और जय राम मामले का जिक्र किया गया है. साथ ही चेन्नई में पुलिस सुधार लाने को लेकर भी धमकी दी गई है. ईमेल में इसे 'पवित्र इस्लामी शुक्रवार एंटी क्राइस्ट' का संदेश बताया गया है. इसी दौरान पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली है. सिविल कोर्ट परिसर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है. मेल मिलने के बाद दोनों जगहों पर जांच-पड़ताल जारी है.

पिछले महीने भी मिली थी धमकी

मार्च में भी बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. विधानसभा परिसर में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने पहुंचकर पूरे कैंपस की तलाशी ली. हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई थी. 

यह भी पढ़ेंः 'पहले हम यहीं थे', पुरानी संसद को देख बोले नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

Advertisement

Featured Video Of The Day
मौत से बस एक कदम दूर थी मौत, तभी हेलमेट पहने शख्स ने मारा झपट्टा, छीन लाया जिंदगी