ब‍िहार: बच्‍चों के व‍िवाद में गुस्‍साई चाची, 13 साल के भतीजे की फोड़ी आंख  

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पहले मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुल‍िस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घायल बच्चे को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाती मां.

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव के महादलित टोला में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद गुस्साई चाची ने बेटी के साथ मिलकर 13 वर्षीय भतीजे की दोनों आंखों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

ढेला लगने पर बढ़ा विवाद 

घायल सन्नी कुमार, श्रवण तांती का बेटा है. घटना के बाद परिजन उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने बच्चे की आंखों की स्थिति बेहद नाजुक बताई है, और दृष्टि खोने की आशंका जताई गई है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेल के दौरान सन्नी द्वारा फेंका गया ढेला मनोज तांती के बेटे को लग गया था, जिससे उसकी आंख के पास हल्की चोट आई. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. 

नुकीले हथियार से किया हमला 

 दोपहर में सन्नी को अकेला पाकर मनोज तांती की पत्नी सुग्गी देवी और उसकी बेटी ने उस पर हमला कर दिया और नुकीले औजार से उसकी आंखों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुल‍िस ने मुख्य आरोपी मनोज तांती को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

दोनों परिवारों में तनाव 

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में अंगभंग सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी. बताया जा रहा है कि श्रवण तांती और मनोज तांती सगे भाई हैं, जिससे इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव चरम पर है. गांव में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: फिर छिड़ी जंग! ईरानी जहाज पर अमेरिका ने हमला कर कब्जे में लिया, जवाब में ईरान ने भी लॉन्च किए ड्रोन

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Gold Appeal: वर्क फ्रॉम होम, गोल्ड की खरीद और मेट्रो का इस्तेमाल, देश से पीएम मोदी ने क्या-क्या अपील की
Topics mentioned in this article