बंगाल चुनाव परिणाम से पहले पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, कहा-'अगर जीती BJP, तो छोड़ दूंगा संघर्ष'

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भाजपा की जीत पर संघर्ष छोड़ने का बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अब 4 मई के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है.

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही देश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. हर तरफ बस एक ही चर्चा है 'दीदी' की वापसी होगी या 'कमल' खिलेगा? इसी बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

हार-जीत पर दांव पर लगा सियासी सफर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपनी बात रखते हुए पप्पू यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे.' वैसे मुझे पूरा भरोसा है बंगाल बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है.'

बीजेपी के सफाए का किया दावा

पप्पू यादव ने न केवल चुनौती दी, बल्कि उन्होंने बंगाल की जनता के मिजाज पर भी अपना भरोसा जताया. उन्होंने एग्जिट पोल के उन अनुमानों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें भाजपा की बढ़त दिखाई जा रही है.

Advertisement

4 मई को होगा भविष्य का फैसला

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प रहा है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, मतदान की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई. 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है. अब देश भर की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब वोटों की गिनती होगी और यह साफ हो जाएगा कि पप्पू यादव का संघर्ष जारी रहेगा या बंगाल की राजनीति एक नया मोड़ लेगी.

यह भी पढ़ें- 

Video: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गिलहरी का खौफ,18 लोगों को बनाया शिकार...रेस्क्यू टीम के भी छूटे पसीने

Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting: Melody देख झूम उठीं मेलोनी! 13 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो | Sucherita Kukreti