मुजफ्फरपुर के युवक का पाकिस्तान के हथियार तस्कर से कनेक्शन, ATS ने किया गिरफ्तार

परिजनों ने बताया की उनका बेटा कुछ दिनों के लिए दिल्ली गया था और फिर वह काफी समय से घर पर ही रह रहा था. अपने पिता के काम काज में हाथ बटाया करता था. वह नवमी क्लास का छात्र था और काफी शांत स्वभाव का वह युवक था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ATS ने मुजफ्फरपुर में की कार्रवाई
Bihar News:

पाकिस्तान का कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद सज्जाद भट्टी युवाओं से संपर्क कर रहा है. अलग-अलग तरीकों से वह युवाओं को बहका कर संपर्क साध रहा है. देश के अलग-अलग राज्य यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश से ऐसे मामले देखने को मिले हैं. वहीं अब बिहार के मुजफ्फरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. भारत विरोधी ताकतों के लिये काम करने के आरोप में ATS की टीम ने मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में छापेमारी कर मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया है. वही ATS द्वारा पूछताछ और गिरफ्तार युवक के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा का पाकिस्तान के कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद सज्जाद भट्टी से कनेक्शन सामने आया है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया मुस्तफा

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है जहां बीते बुधवार को अचानक मोहम्मद मुस्तफा के घर पर ATS आतंकवाद निरोधक दस्ता का रेड होता है, और रेड के दौरान ATS की टीम द्वारा मोहम्मद मुस्तफा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाता है. जब ATS की टीएम गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा से जब पूछताछ शुरू करती है और जब उसके मोबाइल की जांच की जाती है, तो पाकिस्तान के बड़े हथियार तस्कर मोहम्मद शहजाद भट्टी से गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा का कनेक्शन सामने आता है. जिसके बाद अब ATS की टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

अब पूरे मामले को लेकर ATS ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोहम्मद मुस्तफा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा पर भारत विरोधी ताकत के लिये कार्य करने का आरोप है. बताया गया है कि पाकिस्तान में बैठे कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद शहजाद भट्टी से इसका कनेक्शन सामने आया है.

गिरफ्तार मोहम्मद मुस्तफा के परिजनों ने बताया

इस मामले में मुस्तफा के परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को कुछ सिविल ड्रेस में उनके यहां पुलिस पहुंची थी. वह लोग बेटे मोहम्मद मुस्तफा को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की बात कही गई और फिर पूछताछ के बाद उनके बेटे को कहां ले जाया गए, उन्हें कुछ पता नहीं है.

Advertisement

परिजनों ने बताया की उनका बेटा कुछ दिनों के लिए दिल्ली गया था और फिर वह काफी समय से घर पर ही रह रहा था. अपने पिता के काम काज में हाथ बटाया करता था. वह नवमी क्लास का छात्र था और काफी शांत स्वभाव का वह युवक था.

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Case Update: सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति समर्थ सिंह | MP News | Breaking News