10 महीने में पैसा डबल... महिला को लालच देकर ठगा, पैसा मांगा तो दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो

समस्तीपुर में एक महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, पैसे मांगने गई तो आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • समस्तीपुर जिले में एक महिला को नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई थी
  • आरोपी पिंकू पासवान ने महिला को पैसा डबल करने का झांसा देकर जमीन बेचने पर मजबूर किया था
  • महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर एक महिला से लाखों की ठगी की गई और बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिंकू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि लगभग 15 महीने पहले पिंकू से उसकी मुलाकात हुई थी. पिंकू ने 10 महीने में पैसा डबल करने का झांसा दिया. उसके भरोसे में आकर उसने अपनी जमीन बेच दी लेकिन जब पैसा मांगने गई तो पिंकू ने खतरनाक साजिश रची.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल तीन महीने पहले पिंकू पासवान उससे संपर्क में आया था और उसे नेटवर्क मार्केटिंग की एक योजना में जोड़ा. आरोप है कि पिंकू ने 10 महीने में पैसा डबल करने का झांसा दिया. भरोसा जीतने के बाद महिला ने अपनी जमीन बेच दी और करीब 4 लाख रुपये उसे दे दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की दोस्त की भी इसमें शामिल किया और पैसे वसूले. समय बीत जाने के बाद जब पीड़िता ने अपना पैसा मांगा तो आरोपी ने एक खतरनाक साजिश रच डाली.

दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के अनुसार, एक दिन पिंकू प्रसाद लेकर उसके घर आया. प्रसाद खाने के बाद महिला बेहोश हो गई. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया. यहीं से शुरू हुआ डिजिटल आतंक. आरोप है कि पिंकू ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और महिला को ब्लैकमेल करने लगा. वह लगातार धमकी देता रहा कि अगर पैसे या बात नहीं मानी गई, तो वीडियो सार्वजनिक कर देगा. मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब पीड़िता को पता चला कि वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और एक न्यूज कंटेंट बनाने वाले चैनल पर उसे चलाया भी गया. 

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अब इस पूरे मामले में वीडियो डालने वाले यूट्यूबर की भूमिका की भी जांच कर रही है. इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी पिंकू पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर ब्लैकमेलिंग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है.

(समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Gym Love Jihad Case में UP के Mirzapur में बड़ी गिरफ्तारी | BREAKING NEWS