Bihar: पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

पटना के शिवपुरी इलाके में रहनेवाले रामनरेश सिंह घर में पूजा के बाद अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पर आए हुए थे जब ये हादसा हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्कॉर्पियो के डूबते समय लोग वीडियो बनाते रहे
NDTV

बिहार की राजधानी पटना से एक अजीब सी घटना सामने आई है. वहां एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा नदी में उसके सामने ही डूब गई. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वाहन मालिक जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि वाहन मालिक रामनरेश सिंह अपने घर पूजा के आयोजन के बाद पूजन सामग्री को विसर्जित करने गंगा घाट आए थे. तभी यह हादसा हो गया. वाहन मालिक ने बताया कि हादसे के समय वहां बहुत सारे लोग थे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की.

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बेगूसराय के निवासी रामनरेश सिंह वर्तमान में राजधानी के शिवपुरी इलाके में रहते हैं. उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा पूरी होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पर आए हुए थे.

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस जगह गाड़ी पार्क की गई थी वह ढलान वाली जगह थी. उतरते समय वाहन मालिक रामनरेश सिंहने गाड़ी रोकी लेकिन हैंड ब्रेक लगाने पर ध्यान नहीं गया. इस वजह से जैसे ही वह वाहन से उतरे, स्कॉर्पियो भी धीरे-धीरे गंगा नदी की तरफ लुढ़कने लगी. 

वाहन को नीचे जाता देख उन्होंने गाड़ी को रोकने की पूरी कोशिश की. लेकिन हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन गंगा नदी में पूरी तरीके से डूब चुका था.

Advertisement

लोग वीडियो बनाते रहे

बताया यह भी जा रहा है कि रामनरेश सिंह ने इस दौरान घाट पर उपस्थित लोगों से मदद करने की गुहार भी लगाया, उस वक्त घाट पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन कोई उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. उनका यह भी कहना था कि लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. अंत में उनकी गाड़ी गहरे पानी में डूब गई. मिली खबर के अनुसार स्कॉर्पियो लगभग 10 साल पुराना था.

ये भी पढ़ें-: पिता के नाम पर रोड देख भावुक हुए बीजेपी अध्यक्ष, बोले- यहां बहता था गंदा नाला; 1289 मीटर लंबी सड़क से बदली पटना की तस्वीर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad में Surya Chauhan के हत्यारे Asad का एनकाउंटर | Ghaziabad Police Encounter | NDTV India
Topics mentioned in this article