Bihar: जंगल से निकला 10 फीट का कोबरा बेडरूम में घुसा, अफरा-तफरी के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिहार के बगहा में एक 10 फीट लंबा किंग कोबरा सांप जंगल से निकलकर बेडरूम में घुस आया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. (बगहा से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किंग कोबरा का रेस्क्यू
Bihar News:

सांप की सबसे जहरीली प्रजातियों में किंग कोबरा सांप सबसे पहले नंबर पर आता है. जिसके काटने से जान जाना तय माना जाता है. वहीं किंग कोबरा को देखकर भी लोगों में दहशत फैल जाती है. अगर यह किंग कोबरा आपके बेडरूम में घुस जाए तो आपकी क्या हालत होगी. हालांकि ऐसा मामला सच में आया है जब जंगल से निकला किंग कोबरा बेडरूम में घुस गया. खबर बगहा जिले के वाल्मीकिगनर थाना क्षेत्र से आयी है जहां दरुआबारी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 10 फीट लंबा एक किंग कोबरा सांप घर के बेडरूम में दिखाई दिया.

बेडरूम में किंग कोबरा देख अफरा-तफ़री मची

यह मामला खेदु महतो के घर का है जहां अचानक एक खतरनाक जहरीला सांप के मिलने से परिवार के लोग दहशत में आ गए. दरअसल बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जंगल से बाहर निकला किंग कोबरा गांव के एक घर में घुस गया लिहाजा किंग कोबरा देख अफरा तफ़री मच गईं. हालांकि सूचना पर फ़ौरन पहुंची वन विभाग की टीम नें कड़ी मशक्क़त क़र किंग कोबरा का सफ़ल रेस्क्यू किया. वनकर्मियों की टीम ने जटाशंकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.

वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

बताया जा रहा है की दरुआबारी गांव वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल किनारे बसा हुआ है लिहाजा अक्सर यहां जंगली जीव-जंतु रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं. किंग कोबरा एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी . लेकिन रेस्क्यू के बाद वन विभाग समेत स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वाल्मीकिनगर के रेंजर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण भोजन और ठंडक की तलाश में घनी आबादी की ओर ऐसे जीव जंतु रुख कर लेते हैं. जो सामान्य घटना है. एहतियातन वनवर्ती क्षेत्र के लोगों कों सतर्क रहने की ज़रूरत है औऱ ऐसे कोई जीव जंन्तु दिखने पर तत्काल वन विभाग कों सूचित करने की सलाह दीं गईं है. 

बता दें की किंग कोबरा सांप के रेस्क्यू टीम में शंकर यादव समेत दो अन्य वनकर्मी भी शामिल थे. टीम ने काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है . जिसके बाद इस जहरीले सांप को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया गया है . वन विभाग ने लोगों से अपील किया है कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते जीव जंतुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः मुंगेर में पकड़ा गया भ्रष्ट पेशकार, विजिलेंस टीम ने 170000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | इजरायली हमलों से Lebanon में तबाही का मंजर! | Trump-Netanyahu | NDTV India | Top