विज्ञापन

विशाल मिश्रा के 'सीता मैया चलली छठ करे' का दिखा दम, एक घंटे पहले रिलीज छठ गीत को यूट्यूब पर मिले 17 हजार व्यूज

छठ पूजा से पहले विशाल मिश्रा का नया भक्ति गीत 'सीता मैया चलली छठ करे' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. महज एक घंटे में गाने को 17 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

विशाल मिश्रा के 'सीता मैया चलली छठ करे' का दिखा दम, एक घंटे पहले रिलीज छठ गीत को यूट्यूब पर मिले 17 हजार व्यूज
विशाल मिश्रा का नया छठ गीत रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड

छठ पूजा का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी और हिंदी संगीत जगत में छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है. इस बीच मशहूर गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा ने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है. बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले विशाल अब भक्ति संगीत के जरिए भी लोगों का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने माता सीता और छठी मइया को समर्पित एक नया छठ गीत रिलीज किया है. खास बात यह है कि यह गाना छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले सामने आया है और रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया है.

माता सीता और छठी मइया को समर्पित है विशाल मिश्रा का नया गाना

विशाल मिश्रा ने 4 नवंबर को अपना नया छठ गीत ‘सीता मइया चलली छठ करे' यूट्यूब पर रिलीज किया है. इस गाने में माता सीता और छठी मइया की भक्ति को खूबसूरती से पेश किया गया है. गीत को अपनी आवाज देने के साथ-साथ विशाल ने इसका संगीत भी खुद तैयार किया है. वहीं, इसके भावपूर्ण बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं. गाने की धुन, शब्द और विशाल मिश्रा की आवाज मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं, जो छठ पर्व की आस्था और परंपरा की याद दिलाता है. रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस गीत की चर्चा हो रही है. दर्शक और श्रोता इसकी तारीफ कर रहे हैं और यूट्यूब पर भी इसे तेजी से देखा जा रहा है.

‘छठी मइया बुलाए' से पहले ही जीत चुके हैं लोगों का दिल

छठ गीतों से विशाल मिश्रा का जुड़ाव नया नहीं है. साल 2021 में उन्होंने ‘छठी मइया बुलाए' गाना रिलीज किया था. 6 नवंबर को आए इस गीत को भी कौशल किशोर ने लिखा था और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी थी. छठ पूजा के मौके पर रिलीज हुए इस गाने को श्रोताओं का जबरदस्त प्यार मिला. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच साल में इसे 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आज भी छठ के मौके पर यह गीत खूब सुनाई देता है.

फिल्म ‘द वन' के लिए भी गा चुके हैं छठ गीत

विशाल मिश्रा ने इसी साल फिल्म ‘द वन' के लिए भी छठी मइया पर आधारित गीत गाया था. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में उनका गाया छठ गीत दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ. इस गाने के बोल भी कौशल किशोर ने ही लिखे थे. फिल्म के इस गीत को अब तक 5.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है. ऐसे में विशाल मिश्रा का नया गाना ‘सीता मइया चलली छठ करे' भी छठ पूजा के संगीत में अपनी खास जगह बना सकता है. उनके पिछले छठ गीतों को मिले प्यार को देखते हुए इस नए गाने से भी श्रोताओं को काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: 60 साल पुराना गाना, गुरु दत्त की फिल्म से किया गया था डिलीट, 4 साल बाद 30 साल के धर्मेंद्र का वही गीत, हेमंत कुमार की आवाज में हुआ अमर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Mishra, Chath, Entertainment, Chhath 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com