भोजपुरी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव जल्द अपनी नई फिल्म 'डोली सजा के रखना' लेकर आने वाले हैं. इस फिल्में में भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म 'डोली सजा के रखना' 02 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की यह फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी.
बीते दिनों फिल्म 'डोली सजा के रखना' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे खूब दर्शकों को खूब प्यार मिला था. फिल्म 'डोली सजा के रखना' पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित कहानी वाली फिल्म है, जिसे पर्दे पर रजनीश मिश्रा ने अपने अंदाज में उतारा है. फिल्म 'डोली सजा के रखना', एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत एवं रौशन सिंह,शर्मिला आर सिंह द्वारा निर्मित हैं. फिल्म 'डोली सजा के रखना' में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देव पांडेय का भी फ़िल्म में योगदान रहा है. फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव का है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसून यादव हैं. फिल्म 'डोली सजा के रखना' से जुड़ी कई गाने भी रिलीज हुए हैं जिसे भोजपुरी के दर्शकों का काफी प्यार मिला था. इस फिल्म के कई गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए हैं.
बहन अर्पिता के घर गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए सलमान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं