भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और स्टनिंग काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की आखिरी फिल्म 'प्यार किया जो निभाना' का ट्रेलर आउट हो गया है. फिल्म का ट्रेलर इंटर10 रंगीला पर रिलीज हुआ है, जो वायरल हो रहा है. यह फिल्म दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी. फिलहाल, फिल्म का ट्रेलर तो वायरल हो रहा है, लेकिन उससे भी खास बात ये है कि काजल राघवानी ने खेसारीलाल यादव को ललकारते हुए कहा है कि अब दिखाउंगी तेरी औकात. मैं दिखाउंगी-उसके और मेरे बीच का अंतर क्या है? काजल के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है.
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का ये स्टेटमेंट हालाकि फिल्म के ट्रेलर का क्लाइमैक्स है. जिसमें काजल ये भी कहती नजर आयी हैं कि प्यार और मोहब्बत खिलवाड़ है ना. अब मैं उसे दिखाती हूं सच्चा प्यार होता क्या है. अब मैं उसे उसकी औकात दिखाउंगी. बहरहाल हम बात करते हैं फिल्म के ट्रेलर के बारे में. यशी फिल्म्स के बैनर से अभय सिन्हा, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), चर्चित निर्देशक रजनीश मिश्रा और निर्माता-वितरक निशांत उज्ज्वल की चौकड़ी की यह फिल्म है. फिल्म की डोर रजनीश मिश्रा के हाथ है, तो समझा जा सकता कि कहानी कितनी बेहतरीन होगी. रजनीश मिश्रा ने फिर दिखा दिया है कि आखिर वे इंडस्ट्री के सबसे अलग निर्देशक क्यों है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म 'प्यार किया जो निभाना' में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ संजय महानंद, दीपक सिन्हा, माया यादव, अनन्या बोरह, महिमा गुप्ता और हिंडोला चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं. निर्माता अभय सिन्हा, रंजीत सिंह और प्रशांत जम्मूवाला हैं. रजनीश मिश्रा निर्देशक हैं. रेणु विजय फिल्म्स फ़िल्म को सभी सिनेमाघरों में वितरित कर रही है. यूके के लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं. प्रोजेक्ट सुपर वाइजर प्रशांत शेल्के हैं. म्यूजिक रजनीश मिश्रा और लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं