भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की मूवी 'लिट्टी चोखा' इस दुर्गा पूजा रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत के ये दोनों ही सितारे सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस काजल राघवानी ने फिल्म के रिलीज की जानकारी दी. काजल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोज और ऐसे ही वीडियोज शेयर करती रहती हैं, यहां उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'काजल और खेसारी की जोड़ी बेस्ट'
काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'लिट्टी चोखा' का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में फिल्म के एक सीन की झलक देखी जा सकती हैं. जिसमें खेसारी और कालज लकड़ी की डंडा लेकर तमाशा दिखा रहे हैं. इस दौरान खेसारी, काजल को किस करते भी नजर आते हैं. इस दौरान काजल एक्शन करतीं भी दिखती हैं. फिल्म का ये सीन फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है. ढेरों फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए खेसारी और काजल की जोड़ी की तारीफ की है. एक फैन ने लिखा, 'बेस्ट कपल'. काजल के पोस्ट पर खेसारी के कई फैंस ने कमेंट कर लिखा कि हम सिर्फ खेसारी भैया को देखने सिनेमा हॉल जाते हैं. काजल और खेसारी के इस वीडियो को कुछ ही घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है.
12 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 'लिट्टी चोखा'
बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' दुर्गा पूजा पर सप्तमी के दिन यानी 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म 'लिट्टी चोखा' बिहार के साथ ही साथ झारखंड में भी रिलीज की जा रही है. फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और एक अच्छी कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. बता दें कि फिल्म में एक बार फिर खेसारी और काजल की जोड़ी दिखने वाली है, इन दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, ये दर्शकों की फेवरेट जोड़ी बन गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं