पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है. उनके गाने और फिल्मों फैन्स को खूब पसंद भी आती हैं. फिर काजल राघवानी भी भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं. जिनकी खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस के साथ ही जनता का खूब प्यार मिलता है. हाल ही में पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ 'तुम्हारे सिवा कुछ ना चाहत करेंगे' गाने पर रील इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस रील में दोनों ही भोजपुरी सितारों को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है. लेकिन खेसारी लाल यादव के फैन्स को यह नागवार गुजरा है और वह इस पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं.
काजल राघवानी ने इस रील को शेयर करते हुए लिखा है, 'तुम्हारे सिवा.' इस वीडियो में पवन सिंह लाल कमीज में नजर आ रहे हैं जबकि काजल ने ब्लैक टॉप और जीन्स पहनी हुई है. दोनों का ही स्टाइल गजब का लग रहा है. इस वीडियो पर फैन्स के मिक्स रिएक्श आ रहे हैं. जहां काजल और पवन के फैन अपने चहेते सितारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव के फैन्स अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक फैन ने लिखा है कि मुझे यह देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है. वहीं जिन फैन्स को पसंद आ रहा है, उन्होंने कमेंट किया है कि अपना शेर किंग भैया. एक और कमेंट आया कि बहुत दिनों के बाद ये जोड़ी देख कर दिल खुश हो गया. इस तरह इस वीडियो को लेकर खूब कमेंट किए जा रहे हैं. वैसे काजल राघवानी और खेसार लाल यादव को भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी माना जाता था. लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा में कई नई जोड़ियां बन रही हैं. इस गान को पवन सिंह ने ही गाया है.
नुकसान से बच गईं मलाइका अरोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं