- प्रशांत किशोर का बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिया साथ
- नीतीश कुमार से बिहार के विकास को लेकर किया सवाल
- अब वायरल हो रहा है ट्वीट
बिहार की 243 विधानसभा सीटों (Bihar Elections 2020) पर अक्टूबर में चुनाव होने हैं. यूं तो बिहार के चुनाव में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन चुनाव को लेकर अभी से राजनीति तेज हो गई है. हाल ही में जेडीयू (JDU) से निष्कासित नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए पूछा है कि 15 साल के नीतीश कुमार के "सुशासन" के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य क्यों हैं? अब प्रशांत के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भोजपुरी फिल्मों की प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) का रिएक्शन आया है.
Totally something to think about and no one to answer this 15years of downfall. People like us leave our roots physically but Our Hearts are still there! You seem like a ray of light @PrashantKishor Asking the right questions! Thanks https://t.co/n5qkS8DGri
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) March 3, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) ने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से यही सवाल पूछे हैं. बता दें, नीतीश कुमार पिछले 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में जनता के साथ-साथ लगातार सेलेब्रिटीज भी उनसे सवाल कर रहे हैं. नीतू चंद्रा ने प्रशांत किशोर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "इस पर गंभीरता से सोचन की जरूरत है और 15 साल से बिहार के इस पतन का जवाब देने वाला कोई नहीं है. हमारे जैसे लोग अपनी जड़ों से दूर हो जाते हैं लेकिन हमारी आत्मा वहीं बसती है! प्रशांत किशोर आप रोशनी की किरण की तरह लगते हो, जो सही सवाल पूछ रहे हो."
खेतों में ट्रैक्टर लेकर निकले धर्मेंद्र, बोले- फसल मैं, चट्टानों पर भी बो दूंगा...
नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें, प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए लिखा था, "पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने 200 सीटें जीतने का दावा किया लेकिन ये नहीं बताया कि 15 साल के उनके 'सुशासन' के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य क्यों हैं?"
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं