विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

भोजपुरी का सबसे महंगा वीडियो करने के बाद इस एक्टर ने की 'सनी लियोन' से सगाई, फोटो हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा की सनी लियोन (Sunny Leone) के नाम से मशहूर सनी सिंह ने 'गदर 2' फेम एक्टर किशन राय से सगाई कर ली है!

भोजपुरी का सबसे महंगा वीडियो करने के बाद इस एक्टर ने की 'सनी लियोन' से सगाई, फोटो हुईं वायरल
भोजपुरी की सनी लियोन कही जाने वाले एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन की सगाई
  • भोजपुरी सनी लियोन कहलाती हैं सनी सिंह
  • किशन राय का म्यूजिक वीडियो हुआ था रिलीज
  • दोनों की केमिस्ट्री को किया जा रहा पसंद
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की सनी लियोन (Sunny Leone) के नाम से मशहूर सनी सिंह ने 'गदर 2' फेम एक्टर किशन राय से सगाई कर ली है! इसको लेकर उनकी तस्‍वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें एक पैरों पर बैठकर किशन राय सनी सिंह को अगूंठी पहना रहे हैं. इन तस्‍वीरों में दोनों परफेक्‍ट कपल लग रहे हैं, लेकिन मामला पूरा फिल्‍मी है. यह तस्‍वीर आशी तिवारी की एलबम ‘दिल ले गइल सवरकी’ की है. इसमें सनी सिंह किशन राय के साथ नजर आ रही हैं. यानी भोजपुरी (Bhojpuri) धमाल पक्का है. सनी सिंह भोजपुरी के सबसे महंगे वीडियो कहे जाने वाले 'वादा' में भी नजर आए थे.

Video: गुरदास मान को जब अचानक स्टेज पर याद आए कॉलेज के दिन तो यूं पाने लगे भांगड़ा और कर दी बल्ले बल्ले



Exclusive: बिग बॉस के लिए खेसारी लाल ने कहा नो; भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी, अक्षरा और रानी पर भी है चैनल की नजर

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी में गायकों की भरमार हो गई है इसलिए भारत में प्रसिद्ध हुए रियलिटी शो एक्स फैक्टर और राइजिंग स्टार फेम विशाल श्रीवास्तव को इस गाने से वे भोजपुरी इंडस्ट्री में ला रही हैं. आशी का दावा है कि विशाल उस रियलिटी शो से बस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी प्रसिद्ध हैं. बता दें कि 'गदर 2' के बाद एक्टर किशन राय की तीन फिल्में लाइन से आने वाली है, जिसमें 'सिन्दूर की सौगंध' की शूटिंग पूरी हो चुकी है साथ ही जान की कसम के लिए तनुश्री को उनके अपॉजिट कास्ट किया गया है और तीसरी फिल्म है चैंपियन जिसकी शूटिंग मुंबई में की जा रही हैं.

घुमाने के बहाने स्विटरजलैंड ले गया बॉयफ्रेंड, हसीन वादियों में किया ऐसा काम फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस...देखें Video

इस बारे में आशी तिवारी ने बताया कि सही मायने में अगर देखें तो दोनों क्‍यूट कपल लग रहे हैं. मगर बात फिल्‍मी है, जिसका फायदा हमें जरूर मिलेगा. ‘वादा’ गाने के बाद अब ‘दिल ले गइल सवरकी’ पूरी इंडस्ट्री को झूमा कर रख देने वाला गाना है. ये एस्बम जल्द ही वेब म्यूजिक से रिलीज होने वाली है. इस गाने में किशन राय और सनी सिंह की केमिस्ट्री लाजवाब है. दोनों ने बेहद अच्‍छा काम किया है. इसके पहले किशन राय ने गाना ‘वादा’ में आयुषी तिवारी के साथ रोमांस किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. अब इस गाने की बारी है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone Bhojpuri, Sunny Leone, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com