KTM की उड़ेगी नींद! Yamaha YZF-R2 भारत में लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत

Yamaha YZF-R2 भारत में लॉन्च हो गई. कंपनी के अनुसार इसमें 26.1bhp का इंजन और R15 से 2 किलो हल्का चेसिस दिया है लेकिन मजबूती ज्यादा है. शुरुआती कीमत 2.30 लाख रुपये रखी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Yamaha Motor India ने YZF-R2 को भारतीय बाजार में 2.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. वहीं, टॉप R2 M वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.53 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने बताया है कि बाइक की डिलीवरी अगले महीने यानी सितंबर 2026 से शुरू होगी. ये बाइक कंपनी की लाइनअप में R15 के साथ शामिल होगी और R परिवार की नई मोटरसाइकिल है. ये बाइक इस सेगेमेंट में KTM RC200 को टक्कर देगी.

Yamaha YZF-R2: इंजन और चेसिस

Yamaha YZF-R2 में नया डिजाइन किया गया चेसिस दिया गया है. कंपनी ने R15 की तुलना में इसके चेसिस का वजन लगभग 2 किलोग्राम कम किया है. कंपनी का दावा है कि वजन कम होने के बाद भी इसकी मजबूती को बरकरार रखा गया है. इसमें नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 26.1bhp की पावर और 19.1Nm का पीक टॉर्क देता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड दिया गया है. कंपनी Mid और M वेरिएंट में क्विकशिफ्टर भी स्टैंडर्ड दे रही है.

Yamaha YZF-R2: डिजाइन

Yamaha YZF-R2 में कंपनी की R-Series मोटरसाइकिलों वाली पहचान को बरकरार रखा गया है. बाइक को अग्रेसिव लुक देने के लिए लेयर्ड डिजाइन वाला फुल-फेयरिंग दिया गया है. इसके फ्रंट में स्लिम LED लाइट्स और DRLs दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को पूरा करते हैं. इसके अलावा, फ्यूल टैंक को स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ शार्प टेल सेक्शन मिलता है. ये डिजाइन एलिमेंट पहले R15 और R3 में भी देखने को मिल चुका है.

Advertisement

कंपनी ने Yamaha YZF-R2 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें Metallic Black, Dark Bluish Gray, Matte White Pearl, Racing Blue और Metallic Gray शामिल हैं. हालांकि, इनमें ग्रे कलर सिर्फ टॉप-एंड वैरिएंट के लिए उपलब्ध होगा.

Yamaha YZF-R2: फीचर्स

राइडर्स को स्ट्रीट, रेन, स्पोर्ट और कस्टम मोड में सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा R2M में राइडर्स को TFT-स्क्रीन, स्मार्ट की और एडजस्टेबल लीवर जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- खतरनाक साबित हो रहे Tesla जैसी गाड़ियों के गेट, एक्सीडेंट में क्यों नहीं होते ओपन? चीन ने किया बैन

Featured Video Of The Day
नेपाल में ग्लेशियर फटने से मची तबाही, बिना बारिश पहाड़ों से फटे 'वाटर बॉम्ब' ने लील लिए कई गांव

Topics mentioned in this article
Yamaha YZF-R2 Colours
Yamaha YZF-R2 India Launch
Yamaha YZF-R2 India Price
Yamaha YZF-R2 Launched
Yamaha YZF-R2 Top Speed