Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट अब और भी स्टाइलिश, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ नया

Volkswagen Taigun में इंजन पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

हाल ही में Volkswagen India ने अपनी पॉपुलर SUV Volkswagen Taigun का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस अपडेट में कार के डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई नए बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसका इंजन पहले जैसा ही रखा गया है. 

नई Taigun के डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिलते हैं. अब इसमें स्लिम ग्रिल दी गई है, जिसके साथ नए LED हेडलैम्प्स जुड़े हुए हैं. इनके बीच में लाइट बार और चमकता हुआ VW लोगो इसे और भी मॉडर्न लुक देता है. पीछे की तरफ LED टेल लाइट्स को अपडेट किया गया है, जिसमें अब सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स भी मिलते हैं. साथ ही नया बंपर और इल्यूमिनेटेड बैज कार को और प्रीमियम बनाते हैं.

केबिन में नया बदलाव

कार के अंदर का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नए डिजाइन और डुअल-टोन थीम दी गई है. इसमें अब 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें बेहतर ग्राफिक्स और AI वॉयस कमांड फीचर दिया गया है.

इस बार एक बड़ा अपडेट पैनोरमिक सनरूफ है, जिसका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इसके अलावा वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल सीट्स, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और बेहतर AC सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Advertisement

इंजन वही, लेकिन नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

Volkswagen Taigun में इंजन पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इस बार 1.0 लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो पहले वाले 6-स्पीड की जगह लेता है. इससे ड्राइविंग और भी स्मूद हो जाती है.

ये भी पढ़ें - Hyundai की नई Vibe Edition कार : 7 पॉइंट में समझिए क्या है इसमें अपग्रेड्स

सेफ्टी में भी मजबूत

सेफ्टी के मामले में Taigun पहले से ही मजबूत मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. यह SUV 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जो इसे परिवार के लिए सुरक्षित बनाती है.

Advertisement

कीमत और खास ऑफर

नई Taigun कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 19.29 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने एक खास बायबैक ऑफर भी पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 3 साल तक कार रखने पर अच्छी रीसेल वैल्यू मिलने का भरोसा दिया जा रहा है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Lok Sabha Speech: Women Reservation पर बोलते हुए विपक्ष से क्या बोल गए PM Modi?