Upcoming Electric Cars in India: देश के ऑटो सेक्टर में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मिडिल ईस्ट में जंग के चलते पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की आशंका के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर शिफ्ट कर रहे हैं. इस सिचुएशन को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनी नए ईवी मॉडल्स पर काम कर रही हैं. बात अगर टाटा मोटर्स की करें तो ये कंपनी पहले से ही ईवी सेगमेंट में लीडर बनी हुई है, अब अपनी मोस्ट अवेडेट टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा होंडा भी अपनी नई होंडा 0 अल्फा (Honda 0 Alpha) के साथ इस रेस में शामिल होने जा रही है.
यानी इस साल कई कंपनियां ईवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए धमाकेदार कारें लाने की तैयारी में हैं. ऐसे में अगर आप भी ईवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं तो एक बार इस खबर में बताईं टॉप 10 लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें, चॉइस करते समय आपको काफी मदद मिल सकती है.
Upcoming Electric Cars in India
टाटा सिएरा ईवी
90 के दशक की फेमस एसयूवी सिएरा एक नए इलेक्ट्रिक अवतार में लौट रही है. टाटा मोटर्स ने इसे अपने Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाया है. ये कार अपनी सिग्नेचर थ्री-डोर लुक के बजाय अब फाइव-डोर में आएगी, जिसमें पीछे की तरफ बड़ी कांच की खिड़कियां होंगी. इसमें 55kWh और 65kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की बात कही जा रही हैं.
Upcoming Electric Cars in India
होंडा 0 अल्फा
होंडा इंडिया अपनी पहली बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी, जिसे 0 अल्फा (Zero Alpha) कहा जा रहा है, पर काम कर रही है. इसे हाल में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये कार होंडा के ग्लोबली 0 सीरीज का हिस्सा है. हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स के बारे में पता नहीं चल पाया है.
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी
टोयोटा और मारुति की साझेदारी में टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी को बनाया गया है. मारुति की ई-विटारा का एक रीबैज वर्जन टोयोटा के नाम से भी आएगा. इसकी डिजाइन और फीचर्स थोड़े अलग होंगे, लेकिन परफॉरमेंस और रेंज मारुति के ईवी जैसी ही रहने की उम्मीद है.
हुंडई क्रेटा ईवी
भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा अब इलेक्ट्रिक होने जा रही है. इसमें 45kWh की बैटरी होने की उम्मीद है. क्रेटा ईवी का मुकाबला सीधे टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी से होगा. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि जिस तरह से प्यार इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन को मिला है, क्या ये ईवी वर्जन धमाल मचा पाएगा.
Upcoming Electric Cars in India
महिंद्रा बीई 6
महिंद्रा अपनी नई बॉर्न इलेक्ट्रिक सीरीज की बीई 6 को बाजार में उतारेगी. ये कार फ्यूचर की डिजाइन और मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस होगी. इसमें बड़ी टचस्क्रीन और हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे.
टाटा हैरियर ईवी
टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने वाली है. इसमें 4x4 ड्राइव होने की उम्मीद है, जिससे ये ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद बन सकती है. इसकी रेंज करीब 500 किमी के आसपास रहने का अनुमान है.
स्कोडा एलरोक
स्कोडा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एलरोक लॉन्च करने का प्लान कर रही है. ये प्रीमियम सेगमेंट में आएगी और इसकी बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी पर ज्यादा फोकस किया गया है.
किआ ईवी3
पिछले कुछ सालो में ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में किआ ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अब इन ही सब सफलता के बाद कंपनी ईवी3 को भारत लाने की तैयारी में है. ये एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन का मिक्स होगी.
ये भी पढ़ें: विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी, दुबई की दूसरी सबसे बड़ी बैंकिंग कंपनी थामेगी कमान














