टू व्हीलर मार्केट में धमाल: Hero से लेकर Suzuki तक, जनवरी में इन 5 दिग्गज कंपनियों ने बेचीं सबसे ज्यादा गाड़ियां, देखें लिस्ट

जनवरी 2026 में टू व्हीलर बिक्री बढ़ने की बड़ी वजह गांवों में बेहतर हालात शहरों में खरीदारी की वापसी और विदेशों से मिल रहा अच्छा ऑर्डर रहा है. साथ ही लोग अब रोजमर्रा के सफर के लिए बाइक और स्कूटर को फिर से ज्यादा पसंद करने लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Two Wheeler Sales: जनवरी की ये बिक्री बताती है कि देश की सड़कों पर फिर से रौनक लौट रही है और ऑटो सेक्टर की सेहत भी सुधर रही है.
नई दिल्ली:

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत के टू व्हीलर बाजार में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली है. जनवरी 2026 में बाइक और स्कूटर की खरीदारी ने साफ दिखा दिया कि लोगों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है गांव से लेकर शहर तक और भारत से बाहर भी कंपनियों की गाड़ियों की मांग बढ़ी है. इसी वजह से Hero Honda TVS Bajaj और Suzuki जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री में अच्छी तेजी देखने को मिली है.

Hero MotoCorp की पकड़ रही मजबूत

Hero MotoCorp ने जनवरी में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है कंपनी ने कुल 5 लाख 20 हजार 208 गाड़ियां बेचीं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 26 फीसदी ज्यादा है. Hero का मार्केट शेयर करीब 28 फीसदी रहा है गांव और छोटे शहरों में Hero की सस्ती और भरोसेमंद बाइक लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं.

Honda ने भी दी कड़ी टक्कर

Honda Motorcycle and Scooter India ने Hero को कड़ी टक्कर दी है. जनवरी में Honda ने 5 लाख 19 हजार 579 यूनिट्स की बिक्री की है जो सालाना आधार पर करीब 29 फीसदी ज्यादा है. Honda का मार्केट शेयर भी लगभग 28 फीसदी रहा है. Activa स्कूटर आज भी Honda की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है ,जो बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक खूब बिक रहा है.

TVS की बाइक और स्कूटर दोनों की डिमांड

TVS Motor Company ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए रखी है. जनवरी में कंपनी ने 3 लाख 83 हजार 262 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल से करीब 30 फीसदी ज्यादा है. Apache बाइक और Jupiter स्कूटर की लगातार अच्छी मांग TVS की बिक्री को मजबूत बना रही है.

Bajaj की बिक्री में तेज उछाल

Bajaj Auto ने जनवरी में 2 लाख 14 हजार 727 यूनिट्स बेची हैं. सालाना आधार पर इसमें करीब 25 फीसदी की बढ़त रही है. खास बात यह रही कि दिसंबर के मुकाबले बिक्री में 62 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी. Pulsar बाइक की मजबूत मांग और विदेशों में अच्छी बिक्री ने Bajaj को फायदा पहुंचाया है.

Suzuki ने भी टॉप 5 में बनाई जगह

Suzuki Motorcycle India ने टॉप पांच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कंपनी ने जनवरी में 1 लाख 296 यूनिट्स की बिक्री की है जो पिछले साल से करीब 14 फीसदी ज्यादा है. Access स्कूटर और Gixxer बाइक Suzuki के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement

क्यों बढ़ रही है टू व्हीलर की मांग

जनवरी 2026 में टू व्हीलर बिक्री बढ़ने की बड़ी वजह गांवों में बेहतर हालात शहरों में खरीदारी की वापसी और विदेशों से मिल रहा अच्छा ऑर्डर रहा है. साथ ही लोग अब रोजमर्रा के सफर के लिए बाइक और स्कूटर को फिर से ज्यादा पसंद करने लगे हैं. साल की शुरुआत में इतनी अच्छी बिक्री ने साफ कर दिया है कि आने वाले महीनों में भी टू व्हीलर बाजार में रफ्तार बनी रह सकती है. बड़ी कंपनियों का भरोसा बढ़ा है और ग्राहकों का मूड भी पॉजिटिव दिख रहा है. ऐसे में जनवरी की ये बिक्री बताती है कि देश की सड़कों पर फिर से रौनक लौट रही है और ऑटो सेक्टर की सेहत भी सुधर रही है.

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड

अगर यही रफ्तार बनी रही तो 2026 टू व्हीलर कंपनियों के लिए एक मजबूत साल साबित हो सकता है. नई बाइक स्कूटर और बेहतर ऑफर के साथ ग्राहक आने वाले समय में और ज्यादा विकल्प देख सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mamata ने क्यों चुनी 'एकला चलो' की राह? | Om Birla ने लिया बड़ा फैसला! | Rahul Gandhi | PM Modi