त्योहारी सीजन (अक्टूबर 2025) में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. कस्टमर्स ने जमकर कारें खरीदीं, लेकिन इस महीने की सेल्स रिपोर्ट ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है. सालों से टॉप पर रहने वाली मारुति सुजुकी को इस बार एक देसी धुरंधर ने पछाड़ दिया है.
टाटा नेक्सॉन ने मारा पंजा
इस महीने टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) ने 22,083 यूनिट्स बेचकर सीधा टॉप स्पॉट पर कब्ज़ा जमा लिया है. यह पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 50% की शानदार उछाल है. नेक्सॉन ने यह साबित कर दिया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अब वही 'किंग' है!
अकेली सेडान का जलवा
टॉप 10 की लिस्ट में अब एसयूवी और हैचबैक का ही राज चलता है, लेकिन इस बार मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने सबको चौंका दिया. यह इकलौती सेडान थी जो 20,791 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही! डिजायर की बिक्री में 64% की बंपर ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज हुई.
मारुति का 'राज'
भले ही मारुति टॉप का ताज हार गई हो, लेकिन उसने अपनी पुरानी पकड़ नहीं छोड़ी है. टॉप 10 की लिस्ट में 6 मॉडल मारुति के ही हैं.
| रैंक | कार का नाम | बिक्री (यूनिट्स) | हाइलाइट |
| 1 | टाटा नेक्सॉन | 22,083 | एसयूवी सेगमेंट की लीडर. |
| 2 | मारुति डिजायर | 20,791 | टॉप 10 में इकलौती सेडान. |
| 3 | मारुति अर्टिगा | 20,087 | एमपीवी में शानदार प्रदर्शन |
| 4 | मारुति वैगन आर | 18,970 | 36% की ग्रोथ के साथ बनी रही 'टॉल बॉय'. |
| 5 | हुंडई क्रेटा | 18,381 | मिड-साइज एसयूवी की बादशाहत बरकरार. |
| 6 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 17,880 | महिंद्रा का भरोसा |
| 7 | मारुति फ्रोंक्स | 17,003 | मारुति का भरोसा कायम |
| 8 | मारुति बलेनो | 16,873 | भरोसा बरकरार |
| 9 | टाटा पंच | 16,810 | टाटा का जलवा |
| 10 | मारुति स्विफ्ट | 15,542 | एक समय की चैंपियन 10वें नंबर पर फिसली. |
SUV का बढ़ता क्रेज
यह डेटा साफ दिखाता है कि भारतीय ग्राहक अब हैचबैक से ज़्यादा एसयूवी (SUV) पसंद कर रहे हैं. टॉप 10 में कुल 5 एसयूवी हैं (नेक्सॉन, क्रेटा, स्कॉर्पियो, फ्रोंक्स, पंच).














