भारत आई Elon Musk की उड़ने वाली सुपरकार Tesla Roadster, बुकिंग शुरू, जानें कीमत

Tesla ने भारत में नई Roadster स्पोर्ट्स कार की बुकिंग शुरू कर दी है. इसके Performance वेरिएंट के लिए 50.06 लाख और Thrust वेरिएंट के लिए 2.50 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Tesla Roadster
Tesla

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने भारत में अपनी स्पोर्ट्स कार Tesla Roadster की बुकिंग शुरू कर दी हैं. हालांकि, इस कार को बुक करने के लिए ग्राहकों को बहुत मोटी रकम चुकानी होगी. क्योंकि कंपनी ने इसके रिजर्वेशन के लिए भारी-भरकम चार्ज तय किए हैं. इसके अलावा, अभी तक भारत में इस गाड़ी की डिलीवरी की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है.

Tesla Roadster: बुकिंग और पेमेंट का पूरा हिसाब-किताब

कंपनी ने भारत में इस सुपरकार को दो मुख्य कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया है.

Roadster Performance वेरिएंट: इसे रिजर्व करने के लिए कुल 50.06 लाख रुपये की जरूरत होगी. इसमें ग्राहकों को बुकिंग के समय तुरंत 5.01 लाख रुपये का पहला पेमेंट करना होगा. इसके बाद, बाकी 45.05 लाख रुपये का दूसरा पेमेंट अगले 10 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा.

Roadster Thrust वेरिएंट: इस अधिक पावरफुल मॉडल के रिजर्वेशन के लिए टोटल 2.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देनी होगी. इसके लिए भी शुरुआती टोकन अमाउंट 5.01 लाख रुपये ही है, लेकिन बाकी के 2,45,24,000 रुपये ग्राहकों को 10 दिनों के भीतर चुकाने होंगे.

रिफंड पॉलिसी और नियम: कंपनी के अनुसार, शुरुआत में लिया जाने वाला 5.01 लाख रुपये का टोकन अमाउंट पूरी तरह रिफंडेबल है. हालांकि, बुकिंग स्लॉट तभी फाइनल माना जाएगा जब दोनों किश्तों का पूरा भुगतान 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, वर्ना बुकिंग रद्द मानी जाएगी. थ्रस्ट वेरिएंट की बुकिंग लिमिट प्रति ग्राहक केवल एक गाड़ी तक ही सीमित रखी गई है. इसके साथ ही, थ्रस्टर फीचर्स की उपलब्धता स्थानीय नियमों और कानूनी मंजूरी पर निर्भर करेगी.

Advertisement

प्रोडक्शन और डिलीवरी को लेकर बड़ा सस्पेंस

भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि कंपनी इस कार का प्रोडक्शन साल 2028 से शुरू करने की योजना बना रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि शुरुआती दौर में कंपनी केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव (LHD) यानी बाएं हाथ की तरफ स्टीयरिंग व्हील वाली गाड़ियों का ही प्रोडक्शन करेगी. भारत में राइट-हैंड-ड्राइव (RHD) गाड़ियां चलती हैं, इस वजह से भारत के लिए मॉडल्स के प्रोडक्शन की टाइमलाइन या इसकी अंतिम ऑन-रोड कीमतों के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Performance और Thrust वेरिएंट्स के फीचर्स

Roadster Performance को दो सीटों वाली एक रोड-लीगल सुपरकार है जो एक्टिव एयरोडायनामिक्स और एक खास मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम के साथ आएगी. ये सक्शन तकनीक गाड़ी को जमीन की तरफ खींचकर अलॉय व्हील्स और टायर्स को सड़क पर ग्रिप देती है. जबकि Roadster Thrust लिमिटेड-एडिशन रेस-रेडी मॉडल में असल में रॉकेट जैसी रफ्तार देने वाले एक्सीलरेशन थ्रस्टर्स दिए गए हैं जो गाड़ी को हवा जैसी स्पीड देते हैं.

Advertisement

इन दोनों से ऊपर एक और सबसे एडवांस Rocket वेरिएंट भी है, जो केवल एक सीट वाला मॉडल है और इसमें फुल फ्लाइट सिस्टम दिया गया है. हालांकि, ये मॉडल केवल 'इनवाइट-ओनली' के जरिए ही उपलब्ध होगा. इसकी बुकिंग राशि का खुलासा भारतीय वेबसाइट पर नहीं किया गया है. इस कार का बाहरी लुक और इसकी केबिन की बनावट F-35 फाइटर जेट और SR-71 लड़ाकू विमानों से इंस्पायर्ड है. इसमें मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी SpaceX के कंपोनेंट्स का भी इस्तेमाल किया गया है.

Tesla Model Y L को मिला फ्री परफॉर्मेंस अपग्रेड

इस बंपर बुकिंग घोषणा के साथ ही, टेस्ला इंडिया ने अपनी पॉपुलर 6-सीटर फैमली एसयूवी Model Y L के खरीदारों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी इस गाड़ी के साथ फ्री 'एक्सीलरेशन बूस्ट' सॉफ्टवेयर अपग्रेड दे रही है. इस अपग्रेड के बाद इस लंबी एसयूवी की रफ्तार पहले से काफी बढ़ जाएगी, जिससे यह गाड़ी मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ने में सक्षम हो जाएगी.

सबसे अच्छी बात ये है कि इस एक्स्ट्रा परफॉर्मेंस का गाड़ी के माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे 681 किलोमीटर की शानदार WLTP रेंज देती रहेगी.

यह भी पढ़ें | सनी लियोनी ने खरीदी ये रफ और टफ SUV, Thar भी इसके आगे है बच्चा! देखें वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
India पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो!

Topics mentioned in this article
Tesla
Tesla Roadster
Car
Elon Musk

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं