Tesla Model Y Car Safety Features: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच इजरायल के नेतन्या शहर में रॉकेट हमला हुआ. इस हमले में रॉकेट का भारी-भरकम छर्रा एक कार पर आ गिरा. लेकिन कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. बल्कि इसके उलट रॉकेट का वो छर्रा कार की सनरूफ से टकराकर कहीं दूर जा गिरा. चौंक गए न! ये कार थी, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Elon Musk Tesla Car) की मॉडल वाई कार. इस हमले में बाल-बाल बचीं कार की ऑनर लारा शूस्टरमैन (Lara Shusterman) ने एलन मस्क को थैंक्यू कहा है. पूरे वाकये को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के समय वो कार में थीं या नहीं, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर कार की प्रशंसा कर रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं.
...जब कार की छत पर आ गिरा रॉकेट का टुकड़ा
इस Tesla Model Y कार ने रॉकेट के टुकड़े का सीधा हमला झेल लिया. यह घटना Netanya शहर में हुई, जहां 2024 मॉडल की यह इलेक्ट्रिक कार पार्क की हुई थी. अचानक हुए हमले के दौरान रॉकेट का एक भारी टुकड़ा सीधे कार की छत पर आकर गिरा, लेकिन कार के ग्लास रूफ को पूरी तरह तोड़ नहीं पाया और अंदर तक नहीं घुस सका.
इस घटना के बाद कार की मालिक ने सोशल मीडिया पर अपना ये पूरा एक्सपीरिएंस तस्वीरों के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि रॉकेट हमले के कारण आसमान से गिरा भारी टुकड़ा सीधे उनकी कार पर आ गिरा. लेकिन Tesla Model Y की मजबूती ने इस बड़े खतरे को टाल दिया.
एलन मस्क को कहा थैंक्यू
कार के मालिक ने खास तौर पर कंपनी और उसके CEO Elon Musk को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि Tesla सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह असली सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच Tesla Model Y की मजबूती को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
ये भी पढ़ें - चीन में ड्राइवरलेस टैक्सी ने दिया धोखा! हाईवे पर अचानक रुक गईं सैकड़ों Robotaxi! घंटों अंदर गाड़ी में फंसे रहे यात्री
टेस्ला मॉडल वाई कार के सेफ्टी फीचर्स
Tesla Model Y को खास तौर पर सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें मजबूत ग्लास रूफ और गीगाकास्ट बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो टक्कर या भारी झटकों के दौरान कार को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां, खासकर Tesla, इस तरह के हादसों में बेहतर प्रदर्शन करती हैं क्योंकि उनकी बैटरी कार के निचले हिस्से में सुरक्षित रूप से लगी होती है. इससे कार का संतुलन भी बेहतर रहता है और नुकसान का खतरा कम होता है. यही वजह है कि Tesla Model Y को Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है, जो इसकी सुरक्षा क्षमता को साबित करता है.
भारत में कितने की मिल रही है ये कार, क्या हैं खूबियां?
भारत में भी Tesla Model Y उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसका स्टैंडर्ड वर्जन एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकता है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेता है. वहीं, इसका लॉन्ग रेंज वर्जन और भी ज्यादा दमदार है, जो 622 किलोमीटर तक की रेंज देता है और 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकता है. इसमें 78.1 kWh की बैटरी दी गई है और दोनों ही वर्जन की टॉप स्पीड 201 किमी/घंटा तक जाती है.
ये भी पढ़ें: LED टचस्क्रीन, पावर विंडो स्विच... अंदर से कैसी दिखती है टेस्ला की Y मॉडल कार, आप भी कहेंगे ये गाड़ी तो बवाल है














