Tata Sierra.EV Launch: बुकिंग शुरू! बिना ड्राइवर के खुद होगी पार्क, मात्र 5.8 सेकंड में 100 की रफ्तार

Tata Motors ने आज अपनी सबसे आइकॉनिक कार Tata Sierra.EV को ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर दिया है. जानिए इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की कीमत, रेंज, डिजाइन और इसके धांसू फीचर्स के बारे में सब कुछ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tata Sierra.EV Launch: टाटा सिएरा EV के फीचर्स भी जान लीजिए
Photo Credit: X

Tata Motors 'Sierra' को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में आज पेश किया जा चुका है. ये कार पुराने दौर की यादों और मॉडर्न जमाने की एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. नई Tata Sierra.EV की शुरुआती कीमत 18.79 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से ग्राहकों को मिलने लगेगी.

दो बैटरी ऑप्शंस

Tata Sierra EV में ग्राहकों को दो बड़े बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं, जो हाई एनर्जी डेंसिटी वाली LFP HV तकनीक पर बेस्ड हैं. इसका बड़ा 75 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 665 km की क्लेम्ड रेंज (MIDC) देता है, जबकि असल दुनिया में यह आसानी से 500 km से ज्यादा का सफर तय कर सकती है. वहीं, इसका छोटा 63 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 565 km की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है. इस गाड़ी को 120 kW, 7.2 kW और 3.3 kW के अलग-अलग चार्जर्स से चार्ज किया जा सकता है, साथ ही इसमें V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) और V2L (व्हीकल-टू-लोड) चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

Tata Sierra EV Launch: 3 बड़ी स्क्रीन और 600km की रेंज, कीमत बस इतनी सी

बिना ड्राइवर के चलेगी कार: ई-वैलेंट और समन मोड

टाटा ने इस कार में कमाल के एआई और ऑटोनॉमस फीचर्स दिए हैं. इसमें आपको 'e-valet' नाम का ऑटोनॉमस पार्किंग फीचर और 'समन मोड' मिलता है. इसकी मदद से कार पार्किंग लॉट से बिना किसी ड्राइवर के खुद-ब-खुद चलकर आपके पास आ सकती है. सुरक्षा के लिए इस कार में ADAS Level 2 के सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो हाइवे पर दुर्घटना की संभावना को लगभग खत्म कर देते हैं.

Tata Sierra EV की रफ्तार

स्पीड के दीवानों को यह कार बेहद पसंद आने वाली है. Tata Sierra EV महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पीछे की तरफ 175 kW (240 Nm टॉर्क) और फ्रंट में 103 kW (164 Nm टॉर्क) की मोटर लगी है. यह कार ऑल-व्हील-ड्राइव (QWD) टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो हर तरह के रास्तों और बर्फबारी वाले इलाकों में भी बेहतरीन ग्रिप देती है.

Advertisement

लग्जरी इंटीरियर और कलर ऑप्शंस

इस प्रीमियम SUV का इंटीरियर बेहद आलीशान है. कार के अंदर Dolby Atmos और Apple CarPlay के साथ JBL के प्रीमियम ब्लैक स्पीकर्स दिए गए हैं. ड्राइवर के लिए इसमें हेड-अप डिस्प्ले (HUD) मिलता है, जो स्टैंडर्ड, इमर्सिव, पर्सनल और स्नो जैसे 4 अलग-अलग मोड्स के साथ आता है. इसके अलावा कार में एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह गाड़ी ऋषिकेश रैपिड्स, नैनीताल नोक्टर्न, प्रिस्टिन व्हाइट और अंडमान एडवेंचर जैसे 7 शानदार कलर्स में उपलब्ध होगी.

लाइफटाइम वारंटी और दिल्ली सरकार का बंपर फायदा

ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए टाटा मोटर्स इस कार के साथ लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है. इसके साथ ही कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) का विकल्प भी लेकर आ रही है. सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि दिल्ली सरकार की नई ईवी पॉलिसी का फायदा भी इस कार के खरीदारों को मिलेगा, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी. भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति सुजुकी ई विटारा और एमजी जेडएस ईवी जैसी गाड़ियों से होने वाला है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद में ओवैसी ने केसै खेला 'मुस्लिम कार्ड'?
Topics mentioned in this article
Tata Sierra Price
Tata Sierra 2026 Price