नई Punch EV या Tiago EV के बीच हैं कंफ्यूज? ये खबर कर देगी सब क्लियर, कीमत, फीचर्स, रेंज की जानकारी एक जगह

Tata Punch EV vs Tiago EV: टाटा मोटर्स की दो बड़ी इलेक्ट्रिक कारों, Punch EV Facelift और Tiago EV के बीच मुकाबला कड़ा है. जानें किस कार में है ज्यादा रेंज, शानदार फीचर्स और कौन सी कार आपके बजट में फिट बैठती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Tata Punch EV Facelift vs Tiago EV: टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया. नई ईवी फेसलिफ्ट आने के बाद, अब ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वे कॉम्पैक्ट टियागो ईवी चुनें या फिर थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर मिनी एसयूवी वाली फील देने वाली नई पंच ईवी को घर लाएं? आइए, इस बड़े मुकाबले में देखते हैं कि कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए बेस्ट है.

tata punch ev facelift vs tata tiago ev comparison

1. दिखने में कौन है दमदार?

अगर आपको ऐसी गाड़ी चाहिए जो रोड पर चलते समय दमदार दिखे तो यहां पंच (Tata Punch EV) बाजी मार ले जाती है. इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई टियागो ईवी से ज्यादा है. बूट स्पेस की बात करें तो पंच में आपको 366 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जबकि टियागो ईवी (Tiago EV) 240 लीटर के साथ आती है. यानी घूमने फिरने में सामान की लंबी लिस्ट है तो पंच ईवी आपकी पहली पसंद होगी.

Tata Punch EV

2. फीचर्स और लग्जरी

नई पंच ईवी (Tata Punch EV) में फीचर्स की ऐसी भरमार है कि आप इसे स्मार्ट गाड़ी बुला सकते हैं. इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. वहीं टियागो ईवी (Tiago EV) भी जरूरी फीचर्स से लैस है लेकिन पंच ईवी में सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा इसे एक कदम आगे ले जाता है.

Tata Punch EV Facelift vs Tiago EV

3. रेंज और परफॉरमेंस

ईवी लेने से पहले हर ग्राहक यही जानना चाहता है कि एक बार फुल चार्ज होने पर कितना चलती है? तो जानिए टियागो ईवी दो बैटरी पैक 19.2 kWh और 24 kWh के साथ आती है, जिसकी रेंज 293 किमी है. दूसरी तरफ, पंच ईवी का पलड़ा यहां भारी है. इसमें 30 kWh और 40 kWh के बड़े बैटरी पैक मिलते हैं, जो 468 किमी तक की धांसू रेंज का क्लेम करते हैं. हालांकि पंच ईवी की चार्जिंग स्पीड टियागो से फास्ट है.

Tiago EV

4. कीमत में किसने किया खुश?

टाटा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए पंच ईवी को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) स्कीम के साथ लॉन्च किया है. इससे इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम रह जाती है, जो इसे टियागो ईवी से भी सस्ती बना देती है. हालांकि, बिना BaaS के टियागो ईवी अब भी टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है, जिसकी कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 11.89 लाख रुपये तक जाती है.

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: Delhi Liquor Scam Case में केजरीवाल की रिहाई होने से बदलेगी सियासत?