EV के लिए टाटा तैयार, ग्राहकों के लिए आ रहीं 4 और नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, रेंज होगी 3 गुनी!

टाटा मोटर्स ईवी मार्केट में अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए बड़े प्लान पर काम कर रही है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2032 तक 4 नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में उतारने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाटा मोटर्स ईवी मार्केट में धमाकेदार 4 नई गाड़ियां वित्त वर्ष 2031 तक ला रहा है.
CANVA

देश का ऑटो मार्केट अब बदल चुका है. जहां एक तरफ सेकेंड हैंड कारों के लिए डिमांड बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों के बीच EV के लिए क्रेज देखा जा रहा है. इसी बदलाव को देखते हुए ऑटो कंपनियां अपनी प्लानिंग लगातार बदल रही हैं. ईवी के मार्केट में अभी के समय टाटा मोटर्स ने अपना दबदबा कायम किया हुआ है. पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी, टियागो ईवी ग्राहकों के दिल में अलग ही घर कर गईं हैं. अपनी मजबूती बनी रही इसके लिए कंपनी ने ईवी मार्केट में 4 नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स और 10 से ज्यादा फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च करने का प्लान बनाया है.

कंपनी अब उन ग्राहकों को टारगेट करने के मूड में हैं जो ईवी खरीदने से बच रहे हैं. अगर सब कुछ प्लान के अनुसार रहता है तो टाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2031 तक टोटल सेल में ईवी का शेयर 30% से ज्यादा का हो जाएगा.

ईवी के मार्केट में आया बड़ा बदलाव

कंपनी के अनुसार पहले टेक फ्रेंडली लोग ही इलेक्ट्रिक की तरफ रुख किया करते थे, लेकिन तेल की महंगाई और गाड़ियों के शानदार रिव्यू को देखकर आम नागरिक भी ईवी के बार में सर्च कर रहा है. मार्केट रिसर्च के अनुसार ईवी मार्केट में अर्ली मेजॉरिटी 34%, लेट मेजॉरिटी भी 34% है. टाटा मोटर्स की नजर अब इसी 68% ग्राहकों पर है, जो प्रैक्टिकल और अच्छी गाड़ी लेना चाहते हैं. यहां हम आपको एक जानकारी दे देते हैं कि लेट मेजॉरिटी ग्राहक वो होते हैं, जो किसी नई तकनीक को सस्ता होने के बाद अपनाते हैं.

कंपनी लाएगी 10 शानदार गाड़ियां

अभी के समय में टाटा मोटर्स के पास कर्व ईवी, नेक्सॉन ईवी, पंच ईवी, टियागो ईवी, हैरियर ईवी जैसी कई बड़ी गाड़ियां मौजूद हैं. अब कंपनी वित्त वर्ष 31 तक अपने पोर्टफोलियो को कम से कम 10 गाड़ियों तक करने का प्लान बना रही है. आने वाले टाइम में जो 4 गाड़ियां आ रही हैं, उनमें सबसे बड़ा नाम सिएरा ईवी का है. इसके अलावा कंपनी अपनी प्रीमियम Avinya कॉन्सेप्ट पर एक नया मॉडल और दो दूसरे मॉडल पर काम कर रही है. कंपनी का कहना है कि इन 10 कारों के फेसलिफ्ट वर्जन कुछ-कुछ समय के बाद मार्केट में आते रहेंगे.

Advertisement

स्पीड और रेंज की टेंशन होगी खत्म!

अभी के समय में कोई ग्राहक अगर ईवी लेने जाता है तो उसका सबसे पहला सवाल रेंज को लेकर ही होता है. सभी जानना चाहते हैं कि एक बार की चार्जिंग में कितने किमी तक गाड़ी जा सकती है. इसी सब समस्याओं पर टाटा अब काम कर रही है. इसके लिए थर्ड जनरेशन बैटरी बनाई जा रही है, जिसकी कैपेसिटी 75kWh से ज्यादा होगी. यानी अभी के समय में मिल रही ईवी गाड़ियों के मुकाबले इसमें 3 गुना ज्यादा रेंज होगी, 3 गुना तेज चार्जिंग होगी और 23% ज्यादा एनर्जी डेंसिटी होगी. यानी बैटरी का साइज छोटा और हल्का रहेगा, पर पावर पहले से 23% ज्यादा रहेगी.

ये भी पढ़ें- निवेशकों की मौज! इस हफ्ते रेमंड,महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ग्रुप समेत ये कंपनियां देंगी डिविडेंड, चेक करें पूरी लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
भरत तिवारी हत्याकांड में नया मोड़, क्या है बालू माफिया कनेक्शन?
Topics mentioned in this article
Tata Motors Ev Business