पेट्रोल-डीजल की टेंशन छोड़िए, Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही है 1.71 लाख तक की भारी छूट, जानें पूरा ऑफर

Tata EV Cars March 2026 Discount: टाटा मोटर्स कुछ मॉडल्स पर दूसरे बेनिफिट्स भी दे रही है. जैसे वॉल-बॉक्स चार्जर और उसका इंस्टॉलेशन फ्री में, ग्रीन बोनस के जरिए सीधा कैश डिस्काउंट शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Tata EV Cars March 2026 Discount: अगर आप भी जंग के इस माहौल में सीएनजी, पेट्रोल की कीमतों को लेकर टेंशन में हैं तो थोड़ा इस खबर को आराम से पढ़ें. ऐसा इसलिए क्योंकि देश की बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी में शामिल टाटा मोटर्स ने अपने पूरे ईवी पोर्टफोलियो पर साल के सबसे बड़े डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. मार्च महीने में टाटा अपनी सबसे पॉपुलर कारों में शामिल टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी से लेकर कर्व ईवी पर 1.71 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. 

1. टाटा कर्व ईवी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

टाटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व ईवी मार्च महीने में डिस्काउंट की रेस में है. इस कार पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप MY24 या MY25 का पुराना स्टॉक चुनते हैं, तो आप टोटल 1.71 लाख रुपये तक बचा सकते हैं. 

2. टाटा नेक्सॉन भी पीछे नहीं

इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सॉन पर भी टाटा मोटर्स दिल खोलकर डिस्काउंट दे रही है. नेक्सॉन ईवी के पुराने स्टॉक (MY24/MY25) पर 1.20 लाख से लेकर 1.41 लाख रुपये तक के टोटल बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

3. टाटा टियागो मिडिल क्लास की पहली पसंद

कंपनी मिडिल क्लास की कार मानी जाने वाली टियागो ईवी पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है. टियागो ईवी के पुराने स्टॉक के टॉप वेरिएंट्स पर टोटल 1.30 लाख रुपये तक की सेविंग की जा सकती है.

Advertisement

4. टाटा पंच ने किया दिल खुश

हाल ही में अपडेट हुई पंच ईवी पर भी कंपनी कमाल के ऑफर्स दे रही है. पुराने मॉडल पर 1.20 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

ये ऑफर्स क्यों मिल रहे हैं?

दरअसल मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है. ऑटो कंपनियां अपना पुराना स्टॉक क्लियर करने और सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए ईयर-एंड डिस्काउंट देती हैं. इसके अलावा, महिंद्रा और एमजी जैसी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए टाटा मोटर्स ने यह फैसला किया है.

Advertisement

डिस्काउंट के अलावा दूसरे फायदे

इतना ही नहीं डिस्काउंट (Tata EV Cars March 2026 Discount) के अलावा टाटा मोटर्स कुछ मॉडल्स पर दूसरे बेनिफिट्स भी दे रही है. जैसे वॉल-बॉक्स चार्जर और उसका इंस्टॉलेशन फ्री में, ग्रीन बोनस के जरिए सीधा कैश डिस्काउंट, टाटा के पुराने कस्टमर होने पर 5 से 15 हजार का फायदा, पुरानी कार को कबाड़ में देने पर 25 हजार तक का एडिशनल इंसेंटिव शामिल है.

Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan