टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) ने नवंबर 2026 के लिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो पर बंपर ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इस महीने कंपनी की कूपे-SUV Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा Harrier EV, Tiago EV, Punch EV और Nexon EV जैसी पॉपुलर गाड़ियों पर भी भारी बचत की जा सकती है. नवंबर के इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से ग्रीन बोनस, एक्सचेंज ऑफर्स, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.
Tata Curvv EV पर 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसके बाद Harrier EV पर 2.75 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि बाजार से बाहर जा रहे (आउटगोइंग) वर्जन वाले Tiago EV और Punch EV के मॉडल्स पर ग्राहक पूरे 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Tata Curvv EV पर 3.35 लाख तक की महाबचत
नवंबर 2026 के डिस्काउंट प्रोग्राम में Tata Curvv EV पर कंपनी सबसे बड़ी छूट दे रही है. इसके Creative और X ट्रिम्स को छोड़कर दूसरे सभी वेरिएंट्स पर 3 लाख रुपये का बड़ा ग्रीन बोनस और 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है, जिससे कुल बचत 3.35 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इसके Creative वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये का ग्रीन बोनस उपलब्ध है, जिससे स्क्रैपेज को मिलाकर इस पर कुल फायदा 2.85 लाख रुपये का होता है. वहीं, इसके सबसे बेस X वेरिएंट पर कोई ग्रीन बोनस नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, ग्राहक इस पर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी इंसेंटिव का लाभ उठा सकते हैं.
इस बंपर डिस्काउंट के बीच, टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई 2026 Curvv EV Series X लाइनअप को भी पेश कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है. इस अपडेटेड रेंज में दो नए लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स Accomplished X 55 और Empowered X 55 को जोड़ा गया है जो ग्राहकों को बेहद वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज ऑफर करते हैं. पहले इसकी 55kWh वाली रेंज की शुरुआत Accomplished वेरिएंट के साथ 19.25 लाख रुपये से होती थी, लेकिन अब नया Accomplished X 55 वेरिएंट इसका सबसे किफायती मॉडल बन गया है, जो इसके बेस Creative 45 वेरिएंट से भी पूरे 50 हजार रुपये सस्ता है. इस अपडेट के साथ कंपनी का इरादा ग्राहकों के लिए चुनाव को आसान बनाना और कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स देना है.
Curvv EV Series X वेरिएंट्स के फीचर्स
Accomplished X 55: ये वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए "वैल्यू स्वीट स्पॉट" है जो बिना बजट बढ़ाए प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच की दो स्क्रीन्स (इंफोटेनमेंट + ड्राइवर डिस्प्ले), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीटें, पैसिव वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रियर सनशेड्स जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं.
Empowered X 55: ये इस सीरीज का सबसे टॉप वेरिएंट है जो पूरी तरह से लग्जरी और हाई-टेक फीचर्स से लैस है. इसमें एक्टिव वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, रीक्लाइन होने वाली रियर सीटें, हरमन का बड़ा 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सबवूफर के साथ 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम, 20 फीचर्स वाला Level-2 ADAS, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) टेक्नोलॉजी, फ्रंक (आगे सामान रखने की जगह) और 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ये शानदार मॉडल ब्लैक-आउट लुक चाहने वालों के लिए विशेष #DARK एडिशन में भी उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें | टैक्सी ड्राइवर्स और एजेंसियों की मौज! 15 Km माइलेज देने वाली Innova Crysta लॉन्च, जानें कीमत
परफॉर्मेंस की बात करें तो Curvv EV Series X में 55kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो 502km की ARAI-प्रमाणित रेंज और लगभग 400km की रियल-वर्ल्ड की रेंज देता है. इसकी मोटर 167PS की पावर और 215Nm का टॉर्क जनरेट करती है. सबसे खास बात ये है कि कंपनी इस गाड़ी की बैटरी पर पहले ओनर के लिए पूरे 15 साल की लाइफटाइम वारंटी दे रही है.
Tata Tiago EV पर भी बंपर छूट
Tata Tiago EV पर भी नवंबर में बंपर छूट मिल रही है. इस पर आप 1.45 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं. इसमें 70 हजार का ग्रीन बोनस, 50 हजार का इंटरवेंशन ऑफर और 25 हजार रुपये तक स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं.
Tiago EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी इस कार को Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के साथ भी दे रही है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत और घटकर केवल 4.69 लाख रुपये रह जाती है, और ग्राहक को प्रति किलोमीटर चलने के हिसाब से 2.6 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होता है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी गाड़ियों से है.
डिजाइन के मामले में नई Tiago EV का लुक काफी बदल गया है. इसके फ्रंट में स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी DRLs और बॉडी-कलर्ड बंद ग्रिल दी गई है. पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप्स और नया बंपर मिलता है. इसके साथ ही इसमें डुअल-टोन ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटीना और नए 14-इंच के व्हील्स दिए गए हैं. ग्राहक इसे देहरादून ड्यू, सोहो सर्ज, पैंगोंग पल्स, माथेरान मानसून, प्योर ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे छह बेहद खूबसूरत कलर्स में खरीद सकते हैं.
Tiago EV के फीचर्स
Tiago EV में 10.25-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पार्ट-डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अन्य फीचर्स में 40 से ज्यादा फंक्शन्स वाली कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और नया रोटरी ड्राइव सिलेक्टर शामिल हैं.
सुरक्षा के मामले में टाटा ने बड़ा अपग्रेड करते हुए इस कार में अब दो के बजाय छह एयरबैग स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में) कर दिए हैं. इसके अलावा, इसमें मल्टीपल व्यूज वाला 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और ABS के साथ EBD जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. क्रैश प्रोटेक्शन के लिए कार के बॉडी स्ट्रक्चर को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है.
बैटरी और रेंज की बात करें तो ये कार दो बैटरी पैक्स में आती है.
- 19.2kWh वेरिएंट: ये वेरिएंट 61hp की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है, जिसकी रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 160 से 170 किमी है. इस पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की बैटरी वारंटी मिलती है.
- 24kWh वेरिएंट: ये वेरिएंट 75hp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसकी रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 205 से 215 किमी है. इस वेरिएंट पर पहले ओनर के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर की लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना, एक चार्ज में... 9 मिनट में बैटरी फुल, सबसे ज्यादा रेंज वाली कार इस दिन होगी लॉन्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं