Tata की कारों पर ऑफर की बरसात, Tiago से Punch तक पर डिस्काउंट, 3.5 लाख तक का फायदा

Tata Motors की अगस्त 2026 कारों पर 3.5 लाख रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल रहा है. Curvv EV, Harrier EV, Nexon और Altroz के ऑफर जानें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Tata Motors August Offers: अगस्त में Tata Motors की कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों को बंपर फायदा मिल सकता है. इस महीने गाड़ी की बुकिंग पर आपको अच्छी डील मिल सकती है. कंपनी की ICE, CNG और EV कारों पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर कुल फायदा 3.5 लाख रुपये से ज्यादा तक पहुंच रहा है. हालांकि, ऑफर स्टॉक, डीलर, शहर, मॉडल ईयर और वैरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं.

Tata Tiago और Tigor पर डिस्काउंट

नई Tiago Facelift पर अगस्त में कोई आधिकारिक डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, पुराने Tiago और Tigor मॉडल के चुनिंदा वैरिएंट पर फायदे मिल रहे हैं. XE वैरिएंट इन ऑफर्स में शामिल नहीं है. ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. चुनिंदा पुराने Tiago मॉडल पर 5,000 रुपये का Freedom Celebration बोनस भी मिल रहा है. पुराने Tiago EV पर फायदा काफी ज्यादा है. इस इलेक्ट्रिक हैचबैक पर कुल बेनिफिट 1.45 लाख रुपये तक पहुंच रहा है.

Tata Altroz पर 35,000 रुपये तक का फायदा

Tata Altroz पर अगस्त में 35,000 रुपये तक के कैश बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें फ्रीडम सेलिब्रेशन ऑफर भी शामिल है. इसके अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिल सकता है. यानी फेस्टिव सीजन से पहले Altroz खरीदने वालों को अच्छी बचत मिल सकती है.

Tata Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Punch पर अगस्त में कोई आधिकारिक ऑफर नहीं है. हालांकि, पुराने मॉडल वाली Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. यह ऑफर उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगा. Tata Nexon के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर इस महीने कंपनी के सबसे मजबूत ऑफर्स में से एक दिया जा रहा है. ग्राहकों को 55,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. वहीं, Nexon EV पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

Advertisement

Tata Curvv पर भी बड़ा ऑफर

Tata Curvv पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है. हालांकि, सबसे बड़ा फायदा Curvv EV के 2025 मॉडल ईयर के बचे हुए स्टॉक पर है. इस पर कुल बेनिफिट 3.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है. इससे यह इस समय सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो जाती है.

Tata Sierra पर भी ऑफर

नई Tata Sierra रेंज पर भी कुछ फायदे मिल रहे हैं. Sierra ICE के चुनिंदा वेरिएंट पर 30,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी इंसेंटिव दिया जा रहा है. वहीं Sierra EV पर फिलहाल कोई आधिकारिक डिस्काउंट नहीं है. Tata Harrier और Safari पर कुल मिलाकर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है.

Advertisement

Harrier EV पर ज्यादा फायदा

नई Harrier EV पर ऑफर काफी ज्यादा हैं. इसमें 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 75,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं. मौजूदा Tata EV ग्राहकों के लिए 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी दिया जा रहा है. ग्राहक की एलिजिबिलिटी के आधार पर Harrier EV पर कुल बचत काफी ज्यादा हो सकती है.

Tata Motors कुछ मॉडल और वैरिएंट पर कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है. Tata Group के कर्मचारियों को एलिजिबिलिटी के आधार पर अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.

ध्यान रखें कि इन ऑफर्स में बदलाव संभव हैं. वास्तविक फायदा शहर, डीलरशिप, उपलब्ध स्टॉक, मॉडल ईयर, वैरिएंट और ग्राहक की एलिजिबिलिटी के आधार पर बदल सकता है. कार खरीदने से पहले नजदीकी Tata Motors डीलर से ऑफर जरूर कन्फर्म कर लें.

ये भी पढ़ें- त्योहारों से पहले झटका! महंगी हो जाएंगी Hyundai की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Featured Video Of The Day
JPSC-JSSC विवाद: कोर्ट ने रोका सरकार का फैसला, छात्रों ने उठाए सवाल

Topics mentioned in this article
Tata Car Discount 2026
Tata Car Discounts
Tata Cars
Tata Altorz
Tata Punch