April 2026 में Skoda दे रही है 3.5 लाख तक की भारी छूट! जानिए किस मॉडल पर मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर

Massive Discounts on Skoda : इन सभी ऑफर्स की वैल्यू शहर और डीलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. साथ ही यह ऑफर लिमिटेड स्टॉक पर आधारित हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी जरूर लें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अप्रैल 2026 में स्कोडा की शानदार डील्स

अप्रैल 2026 में Skoda अपनी कारों पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है. खासतौर पर Skoda Kushaq के पुराने मॉडल (outgoing) पर कंपनी ₹3 लाख तक की छूट दे रही है. इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. यही नहीं, Skoda की अन्य गाड़ियां जैसे Skoda Kodiaq, Skoda Slavia और Skoda Kylaq पर भी बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं. 

Skoda Kushaq पर फायदा

Skoda Kushaq के MY25 मॉडल पर कुल ₹3 लाख तक का फायदा मिल रहा है. इसमें ₹2 लाख का कैश डिस्काउंट, ₹50,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹50,000 का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. इस कार की कीमत पहले ₹10.61 लाख से ₹18.43 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच थी. वहीं, MY26 के शुरुआती मॉडल पर भी करीब ₹1.05 लाख तक की छूट दी जा रही है. 

Skoda Kodiaq पर भी बड़ा ऑफर

स्कोडा की प्रीमियम SUV Skoda Kodiaq पर भी ₹3.5 लाख तक का फायदा मिल रहा है. MY25 मॉडल में ₹2 लाख का कैश डिस्काउंट, ₹50,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹1 लाख का लॉयल्टी/कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है. वहीं, MY26 वर्जन पर ₹50,000-₹50,000 के तीनों फायदे दिए जा रहे हैं. इसकी कीमत ₹39.99 लाख से ₹46.49 लाख के बीच है.

ये भी पढ़ें - भारत का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर है Simple Ultra! इसके सामने पेट्रोल गाड़ियां फेल

Skoda Slavia पर भी शानदार छूट

Skoda Slavia के MY25 मॉडल पर ₹1.05 लाख तक की छूट मिल रही है. इसमें ₹30,000 का कैश डिस्काउंट, ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹50,000 का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. MY26 मॉडल पर थोड़ी कम छूट दी जा रही है. इस कार की कीमत ₹9.99 लाख से ₹17.99 लाख तक है.

Advertisement

बता दें, इन सभी ऑफर्स की वैल्यू शहर और डीलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. साथ ही यह ऑफर लिमिटेड स्टॉक पर आधारित हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी जरूर लें.

Featured Video Of The Day
नमस्कार की जगह खुदा हाफिज, CCTV बंद करके... नागपुर में NGO की आड़ में रियाज काजी के घिनौने काम?
Topics mentioned in this article