Mahindra 6 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहा है. यह बढ़ोतरी खासकर ICE (पेट्रोल-डीजल) SUVs और कमर्शियल गाड़ियों पर लागू होगी. कंपनी के अनुसार, कीमतों में बदलाव अधिकतम 2.5 और कम से कम 1.6 प्रतिशित तक होगा. इसका मतलब है कि अगर आप Mahindra की SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
इस प्राइस हाइक का असर Mahindra के कई पॉपुलर मॉडल्स पर पड़ेगा. इनमें Mahindra Thar, Scorpio-N, Thar Roxx और XUV 3XO जैसी SUVs शामिल हैं.
हालांकि, एक अच्छी खबर भी है. कंपनी ने साफ किया है कि नई लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ेगी. जब तक इसके पहले 40,000 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसकी कीमत स्थिर रहेगी.
Mahindra के लिए मार्च 2026 का महीना काफी शानदार रहा है. कंपनी ने कुल 99,969 वाहनों की बिक्री की, जिसमें 21 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. SUV सेगमेंट में कंपनी ने 60,272 गाड़ियां बेचीं, जो 25 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है. वहीं, कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 24,928 यूनिट्स रही, जिसमें 11 प्रतिशत की बढ़त हुई.
ये भी पढ़ें - चीन में ड्राइवरलेस टैक्सी ने दिया धोखा! हाईवे पर अचानक रुक गईं सैकड़ों Robotaxi! घंटों अंदर गाड़ी में फंसे रहे यात्री
पूरे फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो Mahindra ने रिकॉर्ड तोड़ कुल 6,60,276 SUVs और 2,89,597 छोटे कमर्शियल वाहन बेचे हैं. यह दोनों सेगमेंट में 20 प्रतिशत और 13 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
अगर आप Mahindra की SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो 6 अप्रैल से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसके बाद आपको वही गाड़ी थोड़ी ज्यादा कीमत में मिलेगी. हालांकि, XUV 7XO खरीदने वालों के लिए फिलहाल राहत है, क्योंकि उसकी कीमत अभी नहीं बढ़ाई गई है.














