FASTag के ये 5 जरूरी नियम नहीं पता होंगे आपको! जान लीजिए वरना भरना पड़ सकता है ज्यादा Toll

FASTag से जुड़ी बातें 5 जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

FASTag Rules: आज के समय में भारत के एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए FASTag जरूरी है. इस एक छोटे से इलेक्ट्रॉनिक टैग की मदद से से टोल प्लाजा पर बिना रुके टोल टैक्स का भुगतान हो जाता है. FASTag के बारे में लगभग इतनी ही जानकारी सभी को मालूम है, लेकिन इसके अलावा भी ऐसी बहुत सी FASTag से जुड़ी बातें हैं जो आपको पता होनी चाहिए. 

1. FASTag नहीं होने पर ज्यादा टैक्स
अगर कोई गाड़ी टोल प्लाजा पर बिना FASTag के पहुंचती है तो उसे ज्यादा टैक्स देना पड़ता है. क्योंकि टोल पर कैश भुगतान करने पर सामान्य टोल की तुलना में दोगुना टैक्स लिया जाता है. हालांकि अगर कोई व्यक्ति टोल प्लाजा पर डिजिटल तरीके से जैसे UPI के जरिए भुगतान करता है, तो उसे पूरी तरह दोगुना शुल्क नहीं देना पड़ता. ऐसे मामलों में गाड़ी से सिर्फ 1.25 गुना टैक्स लिया जाता है.

2. सड़क निर्माण के दौरान आधा टोल
कई बार आपने देखा होगा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर मरम्मत या हाइवे बढ़ाने का काम चलता रहता है. ऐसे समय में सड़क पर यात्रा करना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने एक नियम बनाया है. इसके अनुसार जब सड़क का निर्माण या विस्तार कार्य चल रहा होता है, तब गाड़ी से सिर्फ 50 प्रतिशत यानी आधा टोल लिया जाए. 

3. ढीला FASTag लगाने पर डबल टोल
जी हां, FASTag से जुड़ा एक अहम नियम यह है कि इसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर सही तरीके से चिपकाना जरूरी होता है. अगर कोई वाहन चालक FASTag को सही जगह पर नहीं लगाता या जानबूझकर ढीला रखता है तो टोल प्लाजा पर परेशानी हो सकती है.ऐसी स्थिति में NHAI वाहन से दोगुना टोल शुल्क वसूल सकता है. इसका कारण यह है कि कई लोग जानबूझकर FASTag को ठीक से नहीं लगाते जिससे टोल स्कैनर उसे पढ़ नहीं पाता और लाइन में देरी होती है. इससे पीछे मौजूद वाहन चालकों को भी असुविधा होती है.

Advertisement

4. FASTag हेल्पलाइन नंबर और ऐप
अगर FASTag यूज करने वालों को टोल भुगतान या अन्य किसी सेवा से जुड़ी परेशानी होती है तो उसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1033 मौजूद है, इस नंबर पर कॉल करके वो अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा Rajmarg Yatra ऐप पर टोल से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है जैसे नेशनल हाइवे की जानकारी, टोल प्लाजा का विवरण, पास के पेट्रोल पंप, अस्पताल, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और यहां तक कि लाइव मौसम की जानकारी भी मिलती है.

5. FASTag की कीमत बढ़ी
FASTag को सालाना पास रिचार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है, इस पास के जरिए बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती और एक निश्चित शुल्क देकर पूरे साल टोल प्लाजा से गुजरने की अनुमति मिल जाती है. हाल ही में NHAI ने इस वार्षिक पास की कीमत बढ़ा दी है. अब 2026-27 वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत 3,075 रुपये कर दी गई है, जो पहले से 75 रुपये ज्यादा है.

Advertisement

नोट - यह पास एक साल की वैधता या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य होता है और यह सुविधा केवल नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए उपलब्ध होती है. भुगतान करने के बाद यह पास करीब दो घंटे के अंदर वाहन के FASTag पर एक्टिव हो जाता है. इस पास को Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है.

Featured Video Of The Day
ईरान की Sejjil Missile का दम! Dancing मिसाइल कितनी खतरनाक है? | Iran Israel US War | Breaking News
Topics mentioned in this article