Lamborghini का सपना टूटा? ग्राहकों ने रिजेक्ट कर दी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार

Lamborghini पहले ही अपनी कई कारों को हाइब्रिड बना चुकी है, जिनमें Lamborghini Revuelto और Lamborghini Temerario शामिल हैं. आगे भी कंपनी हाइब्रिड कारें बनाती रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

इटली की मशहूर सुपरकार कंपनी Lamborghini ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार बनाने की प्लैनिंग कैंसल कर दी है. कंपनी की Lanzador नाम की कार, जिसे पहले फुल इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लाने की तैयारी थी, अब प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी. यह फैसला कंपनी ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए लिया है.

Lamborghini Lanzador को पहली बार 2023 में कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया गया था. शुरुआत में इसे 2028 तक प्रोडक्शन में लाने की योजना थी, जिसे बाद में 2029 तक बढ़ा दिया गया. अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक नहीं होगा, बल्कि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, यानी यह प्लग-इन हाइब्रिड होगा.

ग्राहकों की पसंद बनी वजह
कंपनी के सीईओ Stephan Winkelmann ने के मुताबिक Lamborghini के ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक सुपरकार की मांग 'लगभग शून्य' है. ग्राहक Lamborghini कारों को उनके इंजन की आवाज, तेज प्रतिक्रिया और V8 तथा V12 इंजन के मैकेनिकल फील के लिए पसंद करते हैं. इलेक्ट्रिक कारें वह 'इमोशनल कनेक्शन' नहीं दे पातीं, जो पेट्रोल इंजन वाली सुपरकार देती है.

इसी के साथ सीईओ का यह भी मानना है कि इस समय पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल में भारी निवेश करना आर्थिक रूप से जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए कंपनी ने फैसला किया है कि वह जितना संभव हो सके, पारंपरिक इंजन बनाती रहेगी.

Advertisement

Lamborghini ने यह भी साफ कर दिया है कि उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Lamborghini Urus का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन भी अभी नहीं लाया जाएगा. कंपनी अपने सबसे महत्वपूर्ण और ज्यादा बिकने वाले मॉडल को अनिश्चित EV मांग के भरोसे नहीं छोड़ना चाहती.

Lamborghini पहले ही अपनी कई कारों को हाइब्रिड बना चुकी है, जिनमें Lamborghini Revuelto और Lamborghini Temerario शामिल हैं. आगे भी कंपनी हाइब्रिड कारें बनाती रहेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Strait of Hormuz के रास्ते Crude Oil लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज | Iran War
Topics mentioned in this article