Kawasaki ने Ninja मॉडल्स पर दिया ₹2.89 लाख का भारी डिस्काउंट, साथ ही ₹1.25 लाख तक की Free एक्सेसरीज भी

Kawasaki ने अपने तीन पॉपुलर मॉडल्स Ninja 1100 SX, ZX-6R और ZX-10R पर भारी डिस्काउंट और बंपर बेनिफिट्स की घोषणा की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kawasaki दे रहा है लाखों के मुफ्त गिफ्ट्स
Photo Credit: X

अगर आप एक दमदार सुपरबाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो Kawasaki आपके इस सपने को सच करने के लिए एक बेहद शानदार मौका लेकर आई है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए बताया है कि वो अपनी Ninja बाइक्स पर ₹2.89 लाख तक के भारी-भरकम बेनिफिट्स दे रहे हैं. यह ऑफर सिर्फ जुलाई के अंत तक ही वैलिड है. 

Ninja ZX-10R पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट

कावासाकी की सबसे पॉपुलर और खूंखार Ninja ZX-10R पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी इस बाइक पर सीधे ₹2.89 लाख की सीधी छूट दे रही है. इस भारी कटौती के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत घटकर अब सिर्फ ₹17.90 लाख रह गई है. 

Yamaha FZ Flex-Fuel भारत में आई! दमदार लुक, कम कीमत और माइलेज उम्मीद से परे

Ninja 1100 SX के साथ प्रीमियम लगेज किट मुफ्त

लॉन्ग-डिस्टेंस राइडिंग और टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Kawasaki, Ninja 1100 SX पर एक बेहद काम का ऑफर दे रही है. इस बाइक को खरीदने पर कंपनी ग्राहकों को फ्री में एक मानार्थ पैनियर किट (Complimentary Pannier Kit) दे रही है. इस प्रीमियम लगेज किट की बाजार में कीमत करीब ₹1.25 लाख है. जो लोग लंबी यात्राओं पर निकलते हैं, वे वैसे भी बाद में लगेज सिस्टम पर अलग से पैसे खर्च करते हैं.

वहीं, Kawasaki Ninja ZX-6R पर भी कंपनी ने एक बेहतरीन ऑफर निकाला है. इस बाइक को बुक करने वाले ग्राहकों को ₹83,000 की कीमत वाला प्रीमियम ओहलिन्स स्टीयरिंग डैम्पर (Ohlins Steering Damper) बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है. 

Advertisement

बता दें, कावासाकी के ये सभी धांसू ऑफर्स सिर्फ जुलाई के आखिरी दिन तक ही मान्य हैं. 

Featured Video Of The Day
'अगली बार 40 साल नहीं लगेंगे' - ऑकलैंड में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

Topics mentioned in this article
Kawasaki Ninja 125