भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक, फाइटर जेट जैसा डिज़ाइन, 323km की रेंज और एक्सीडेंट से पहले देती है अलर्ट

यह दुनिया की पहली ऐसी कमर्शियल मोटरसाइकिल है जिसमें कैमरा और रडार दोनों का इंटीग्रेशन दिया गया है. इससे राइडिंग पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ये है भारत की पहली सबसे तेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक. इसे Ultraviolette Automotive नाम की कंपनी ने X-47 Crossover नाम से पेश किया है. रफ्तार से साथ-साथ इस बाइक में एक बहुत ही शानदार सेफ्टी फीचर भी है, जो किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले राइडर को अलर्ट कर देती है. यह बाइक शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर अलग-अलग तरह के रास्तों पर आसानी से चलने के लिए डिजाइन की गई है. और क्या-क्या है इस बाइक में खास, चलिए जानते हैं. 

कंपनी ने इस बाइक में UV HyperSense नाम की दुनिया की पहली इंटीग्रेटेड रडार इंटेलिजेंस सिस्टम टेक्नोलॉजी दी है. यह सिस्टम 6वीं पीढ़ी की लॉन्ग रेंज रडार तकनीक और कंपनी के खास व्हीकल कंट्रोल यूनिट के साथ मिलकर काम करता है, जिससे राइडर को पहले से खतरे का अंदाजा मिल सके.

यह दुनिया की पहली ऐसी कमर्शियल मोटरसाइकिल है जिसमें कैमरा और रडार दोनों का इंटीग्रेशन दिया गया है. इससे राइडिंग पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाती है.

इसी के साथ X-47 Crossover  बाइक में दुनिया का सबसे ज्यादा पावर डेंस ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है, जो एयर कूल्ड है और पूरी तरह से कंपनी द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है. यह Type 2 AC कार चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही X-47 DC फास्ट चार्जिंग (Type 6) और AC कार चार्जिंग (Type 2) दोनों को सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि इसे अलग-अलग चार्जिंग स्टेशनों पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

X-47 Crossover की IDC रेंज 323 किलोमीटर तक बताई गई है, जो लंबी दूरी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इसकी पावर 40 हॉर्सपावर यानी 30 किलोवॉट है. 200 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर भी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

इस बाइक का डिजाइन फाइटर जेट से प्रेरित है, जो इसे स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है. इसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. साथ ही इसमें 10वीं जनरेशन का BOSCH स्विचेबल डुअल चैनल ABS सिस्टम है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देता है.

Advertisement

X-47 Crossover की शुरुआती कीमत 2,49,000 रुपये रखी गई है. इसके अलावा इसमें Type-C मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है, जिससे आप चलते-चलते अपना फोन चार्ज कर सकते हैं. X-47 Crossover भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक नया सेगमेंट शुरू करती.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | IND vs PAK | शर्मनाक हार के बाद चढ़ा Munir का पारा, कर दी Naqvi को हटाने की मांग!