CNG भरवाते समय आपने ध्यान दिया होगा कि कभी टैंक जल्दी फुल हो जाता है और कभी कम गैस में ही 'फुल' दिखा देता है. इसका कारण CNG का प्रेशर होता है. अगर सही समय और सही जगह पर भरवाया जाए, तो आपकी कार में ज्यादा CNG आ सकती है.
सुबह और रात में प्रेशर बेहतर क्यों होता है?
सबसे अच्छा समय होता है सुबह जल्दी (5-8 बजे) या देर रात. इस समय तापमान कम होता है, और ठंडी गैस ज्यादा डेंस (घनी) होती है. जब गैस ठंडी होती है, तो वही टैंक में ज्यादा मात्रा में भर सकती है. इसलिए इन समय पर भरवाने से आपको ज्यादा CNG मिलती है.
पेट्रोल में मिलावट कैसे पहचानें? ये 6 आसान घरेलू नुस्खे आपकी गाड़ी को बचाएंगे
दोपहर में क्यों कम गैस भरती है?
दोपहर में गर्मी ज्यादा होती है, जिससे गैस फैल जाती है (expand होती है). इस वजह से टैंक जल्दी 'फुल' दिखाता है, लेकिन असल में गैस कम होती है. इसलिए कोशिश करें कि दोपहर में CNG भरवाने से बचें.
कौन-से पंप पर ज्यादा प्रेशर मिलता है?
हर CNG स्टेशन पर प्रेशर एक जैसा नहीं होता. जो पंप सीधे पाइपलाइन (mother station) से जुड़े होते हैं, वहां प्रेशर ज्यादा और स्थिर होता है. जबकि छोटे या daughter stations (जहां गैस ट्रक से आती है) पर प्रेशर थोड़ा कम हो सकता है. इसके अलावा अगर पंप पर भीड़ ज्यादा है, तो बार-बार गैस भरने से प्रेशर गिर सकता है. इसलिए ऐसे समय जाएं जब लाइन कम हो, ताकि आपको बेहतर प्रेशर मिल सके.
मशीन का प्रेशर गेज देखें
जब CNG भर रही हो, तो मशीन पर प्रेशर गेज दिखता है. आमतौर पर अच्छा प्रेशर लगभग 200-220 bar के आस-पास होता है. अगर इससे कम है, तो गैस कम भरेगी. यानी अगर आप अपनी कार में ज्यादा CNG भरवाना चाहते हैं, तो सुबह या रात में, कम भीड़ वाले और अच्छे पंप से गैस भरवाएं.














