Budegt 7 Seater Car: अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, लेकिन फैमली के लिए 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो भारतीय बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. इसके लिए आप Nissan Gravite की ओर देख सकते हैं. जिसकी शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये है. इसके अलावा Renault Triber, Mahindra Bolero और Maruti Suzuki Ertiga भी अपनी कीमत, स्पेस और फीचर्स के कारण 7-सीटर कार खरीदने वालों के बीच लोकप्रिय ऑप्शन हैं. इनमें कुछ कारें बेहतर माइलेज देती हैं, जबकि कुछ मजबूत बॉडी और ज्यादा आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती हैं.
Nissan Gravite: 5.73 लाख में 7 सीटों का विकल्प
कम बजट में 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए Nissan Gravite सबसे बढ़िया विकल्पों में से एक है. Nissan की मौजूदा कीमत लिस्ट के मुताबिक Gravite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,73,400 रुपये है. इसमें 2 से 7 सीटों तक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है और जरूरत के हिसाब से तीसरी रो की सीटें हटाकर ज्यादा सामान रखने की जगह बनाई जा सकती है.
कार में 1.0 लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT का विकल्प मिलता है. कंपनी के मुताबिक मैनुअल वर्जन करीब 19.3 km/l और AMT वर्जन करीब 19.6 km/l तक का माइलेज दे सकता है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 20.32 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, Electronic Stability Control, ट्रैक्शन कंट्रोल, Hill Start Assist और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
Renault Triber: कम कीमत में ज्यादा जगह
Renault Triber भी कम बजट में 7-सीटर कार खरीदने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प है. इसकी मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपये है. Triber की खासियत इसका कॉम्पैक्ट आकार और मॉड्यूलर केबिन है. इसकी तीसरी रो की EasyFix सीटों को हटाकर सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह बनाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें- कार का इंश्योरेंस खत्म होते ही हो गया एक्सीडेंट? ऐसे में कौन देगा नुकसान पैसा? समझ लें पूरी बात
Triber में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. इसमें मैनुअल के साथ AMT का विकल्प भी मिलता है. कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर AC वेंट और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के मामले में Triber में 6 एयरबैग, ABS, EBD, Electronic Stability Program, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर और सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यानी कम कीमत में परिवार के इस्तेमाल के लिए यह कार काफी प्रैक्टिकल पैकेज देती है.
Mahindra Bolero: मजबूत बॉडी और दमदार सड़क मौजूदगी
अगर आपकी प्राथमिकता मजबूत और टिकाऊ कार है तो Mahindra Bolero अलग तरह का विकल्प है. इसकी मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख है. Bolero खास तौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में अपनी मजबूत बॉडी और खराब सड़कों पर चलने की क्षमता के लिए लंबे समय से पसंद की जाती है.
नई Bolero में 1.5 लीटर mHAWK75 डीजल इंजन मिलता है, जो 210 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. नई Bolero में पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिनमें 17.8 सेंटीमीटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और बेहतर सीट कम्फर्ट शामिल हैं. हालांकि यहां एक बात समझनी जरूरी है. Bolero को सिर्फ 6 एयरबैग या ज्यादा फीचर्स के लिए खरीदना सही नहीं होगा. इसका असली फायदा मजबूत निर्माण, यूजेज और खराब रास्तों पर भरोसेमंद प्रदर्शन है. इसमें ABS और ड्राइवर व को-ड्राइवर एयरबैग जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं.
Maruti Suzuki Ertiga: परिवार के लिए लोकप्रिय MPV
Maruti Suzuki Ertiga उन खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प है जो 7-सीटर कार में ज्यादा आराम, फीचर्स और बेहतर माइलेज चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 8.85 लाख रुपये है. Ertiga में 1.5 लीटर Smart Hybrid पेट्रोल इंजन मिलता है और पेट्रोल के साथ S-CNG विकल्प भी उपलब्ध है.
Ertiga में 17.78 सेंटीमीटर SmartPlay Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, TFT मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. तीसरी रो को फोल्ड करके सामान रखने की जगह भी बढ़ाई जा सकती है.
सुरक्षा के लिए मौजूदा Ertiga में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा Hill Hold Assist, ABS, EBD और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी के अनुसार Smart Hybrid मैनुअल वर्जन करीब 20.51 km/l और ऑटोमैटिक वर्जन करीब 20.30 km/l तक की माइलेज दे सकता है.
अगर सबसे कम कीमत में 7-सीटर चाहिए तो Nissan Gravite और Renault Triber पर नजर डाल सकते हैं. ज्यादा मजबूत और कठिन रास्तों के लिए Mahindra Bolero बेहतर फिट हो सकती है, जबकि ज्यादा फीचर्स, आराम और परिवार के लंबे सफर के लिए Maruti Suzuki Ertiga ज्यादा बैलेंस्ड विकल्प है.
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की ब्लू Wagon R फिर से वायरल! आप नेता ने बताई कार की पूरी कहानी