नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट की इन खासियत को शायद ही जानते होंगे, 10 फोटो में जानिए धमाकेदार फीचर्स

2026 MG Hector Facelift launch: नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 143 Hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एमजी मोटर इंडिया ने 2026 एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है
  • फेसलिफ्ट हेक्टर में सेगमेंट-फर्स्ट i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल और डिजिटल की जैसी तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं
  • इंटीरियर में 14-इंच टचस्क्रीन, डुअल टोन थीम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी लग्जरी और कंफर्ट फीचर्स हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

2026 MG Hector Facelift launch: एसयूवी सेगमेंट ग्राहक जिस बात का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो पूरा हुआ. MG Hector का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री ले चुका है.

Photo Credit: Autocar India

जेएसडब्लू MG मोटर इंडिया ने इस अपडेटेड हेक्टर को सिर्फ 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इसकी डिजाइन को पहले से ज्यादा दमदार और बोल्ड बना दिया है. आपको इस खबर में फेसलिफ्ट हुए इस मॉडल की खासियत के बारे में बताते हैं.

Photo Credit: MotorBeam

डिजाइन

2026 एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को कई बड़े कॉस्मेटिक बदलाव मिले हैं, जो इसे सड़क पर एक नई पहचान देंगे.

  • फ्रंट लुक

इसमें नया और बोल्ड 'Aura Hex Radiator grille' दिया गया है, जो मजबूती और परफेक्शन लुक मिलता है.

  • बंपर और व्हील्स

फ्रंट और रियर में नए 'Aura Sculpt bumpers' लगाए गए हैं. साथ ही, अब यह एसयूवी डायनामिक 'Aura Bolt alloy wheels' के साथ आती है.

Photo Credit: MotorBeam

कलर ऑप्शन 

ग्राहकों के लिए दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन ब्लू और वाइट भी मौजूद हैं

केबिन: टेक्नोलॉजी और लग्जरी का बेजोड़ मेल

केबिन के अंदर MG ने इस बार फीचर्स और लग्जरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

Photo Credit: mg hector

i-SWIPE कंट्रोल: सेगमेंट में पहली बार 'i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल' फीचर दिया गया है, जिससे आप दो और तीन-फिंगर स्वाइप से एसी, म्यूजिक और नेविगेशन कंट्रोल कर पाएंगे.

Advertisement

Photo Credit: MotorBeam

डिजिटल चाबी

नई हेक्टर में सेगमेंट-फर्स्ट डिजिटल की फैसिलिटी मिलती है, जिसमें स्मार्टफोन जैसी सुविधा शामिल है.

Photo Credit: Autocar India

इन्फोटेनमेंट

14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन पहले जैसा है, लेकिन अब 'स्मार्ट बूस्ट' टेक्नोलॉजी के साथ यह पहले से कहीं ज्यादा तेज और सीमलेस हो गया है.

Photo Credit: MotorBeam

नया इंटीरियर थीम 

6 और 7-सीटर वेरिएंट में डुअल टोन अर्बन टन और 5-सीटर वेरिएंट में डुअल टोन आईस ग्रे कलर थीम के साथ दिए गए हैं.

Advertisement

Photo Credit: mg hector

कंफर्ट

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मौजूद हैं.

दमदार इंजन

नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 143 Hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल (MT) और CVT ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है. हालांकि, कंपनी ती तरफ से बताया गया है कि डीजल वेरिएंट 2026 की शुरुआत में शोरूम तक पहुंचेंगे.

Photo Credit: mg hector

किस गाड़ी को मिलेगी टक्कर

एमजी हेक्टर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टाटा हैरियर और महिंद्रा XUV700 जैसी एसूवी को सीधे चुनौती देगी.

Featured Video Of The Day
US Israel Iran War के बीच 169 Indians की जान बचाने वाली Air India Express Pilot Deepika Adhana
Topics mentioned in this article