2026 MG Hector Facelift: नए अवतार में लौटी 'इंटरनेट कार', क्या इस बार मचेगा तहलका?

2026 MG Hector Facelift: एमजी हेक्टर का यह फेसलिफ्ट उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्पेस और टेक्नोलॉजी को प्यार करते हैं. हालांकि इस साल 2026 में मार्केट में मुकाबला कड़ा है. इसलिए देखना होगा कि कैसे यह गाड़ी टाटा और महिंद्रा को टक्कर दे पाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

2026 MG Hector Facelift: अगर आप अपनी कार के पास जाएं तो वो तुरंत अनलॉक हो जाए, वहीं दूर जाने पर लॉक...विश्वास करोगे? नहीं ना. पर नई फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर में ऐसी ही कमाल की तकनीक आने वाली है. दरअसल एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक जमाने वाली एमजी हेक्टर एक बार फिर नए कलेवर के साथ सड़क पर उतरने को तैयार है. एमजी ने अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी 2026 हेक्टर फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया था, जिसकी डिलीवरी शुरू हो गई है. धांसू फीचर्स होने की वजह से लोग तो इसे इंटरनेट कार भी कहने लगे हैं. 

अपने कमाल के फीचर्स के लिए पसंद की जाने वाली एमजी हेक्टर इस बार और क्या-क्या आपके लिए खास लेकर आई है, इसकी जानकारी देते हैं. 

ग्रिल का जलवा

2026 मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसका फेसलिफ्ट है. कंपनी ने इस बार इसमें नई ग्रिल दी है, जो पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और बोल्ड है. क्रोम फिनिशिंग के साथ नया बंपर इसे प्रीमियम लुक दे रहा है.

स्मार्ट फीचर्स

जैसा हमने आपको पहले बताया कि टेक्नोलॉजी के मामले में एमजी हमेशा आगे रहती है. नई हेक्टर में Level 2 ADAS तो है ही साथ में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. और सबसे स्पेशल बात कि अब आपको चाबी निकालने की जरूरत ही नहीं है. जैसे ही आप कार के पास जाएंगे, यह खुद अनलॉक हो जाएगी और दूर जाने पर अपने आप को लॉक कर लेगी.

स्टाइलिश अलॉय और रियर डिजाइन

कार के साइड प्रोफाइल को नया टच देने के लिए इसमें 18-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए हैं. रियर की बात करें तो कनेक्टेड LED टेललैंप्स कार को मॉडर्न लुक दे रहे हैं. हालांकि इसका बंपर डिजाइन पहले वाला है, जिसे खूब लोगों ने पसंद किया.

इंजन की खासियत क्या है?

फिलहाल यह गाड़ी टर्बो-पेट्रोल इंजन में है, जो E20 फ्यूल को सपोर्ट करता है. यानी लंबी दूरी के लिए यह गाड़ी आपके अनुभव को नए लेवल पर ले जाएगी.

Advertisement

कितने में घर ला पाएंगे?

नई हेक्टर की शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख से शुरू होकर ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. ऑन रॉड में टैक्स और इंश्योरेंस को मिलाकर यह कीमत 13.5 से 20.5 लाख तक हो सकती है.

एमजी हेक्टर का यह फेसलिफ्ट उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्पेस और टेक्नोलॉजी को प्यार करते हैं. हालांकि इस साल 2026 में मार्केट में मुकाबला कड़ा है. इसलिए देखना होगा कि कैसे यह गाड़ी टाटा और महिंद्रा को टक्कर दे पाती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget Session 2026: Lok Sabha में 45 मिनट तक बवाल, नरवणे की किताब पर Rahul बनाम Rajnath‑Amit Shah