Taurus Tarot Horoscope Today, Vrshabh Tarot Card Rashifal: आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है. टैरो कार्ड 'The Moon' यह इशारा करता है कि इस समय किसी भी बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा. कोई भी फैसला सिर्फ दिल से नहीं, बल्कि दिमाग से भी लें. अगर कोई नकारात्मक स्थिति सामने आए, तो अपने गुस्से और भावनाओं को कंट्रोल में रखें.
काम के क्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. इससे आपको झुंझलाहट हो सकती है, लेकिन ऐसे समय में शांति से काम लें और सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें. छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें और दूसरों की बातों में आने से बचें.
पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ बहस होने की भी संभावना है, इसलिए बातों को बढ़ाने के बजाय शांत रहना बेहतर रहेगा. वहीं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको खुश कर सकती है और पुरानी यादें ताजा होंगी.
जो मौके पहले छूट गए, उन्हें लेकर अफसोस करने के बजाय आगे बढ़ें. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच को बदल सकती है और नए काम की शुरुआत का विचार भी मन में आ सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा.
तला-भुना खाने से बचें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें. पैसों के मामले में सावधानी रखें, बिना लिखित के किसी को उधार न दें और लेन-देन का हिसाब खुद रखें.














