Taurus Tarot Card Horoscope: पदोन्नति के साथ उच्च पद की प्राप्ति, राजनीति में प्रवेश की संभावना

Taurus Tarot Card Rashifal 29 April 2026 : The High Priestess की ऊर्जा वृषभ राशि वाले जातकों के लिए पदोन्नति के साथ उच्च पद प्राप्ति की संभावना ला सकती है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Taurus Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026, Vrshabh Tarot Card Rashifal

Taurus Tarot Card Horoscope Today 29 April, Vrishbh Tarot Card Rashifal: कार्य चाहे छोटा हो या बड़ा...किसी भी कार्य को करने से पहले दूसरों की जगह अपने अंतर्मन की आवाज को सुने. इससे कार्य के विफल होने की संभावना कम से कम होगी. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ परेशानियों को साझा कर सकते है. उनके अनुभव मार्गदर्शक का कार्य करेंगे.

नौकरी में पदोन्नति के साथ किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति और बेहतर होती नजर आ सकती है. पारिवारिक जीवन मधुर और तनावरहित रहेगा. अपने छोटे भाई-बहनों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते है. किसी बड़ी परेशानी के होने पर परिजनों से इस बात को छिपा सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति के साथ हुई कोई अप्रिय घटना मन को व्याकुल कर सकती है. चिंता ना करें. धैर्य और संयम बनाए रखें.

समय के साथ परिस्थितियों अपने आप सही होती नजर आएंगी. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है, जिसका साथ राजनीति में प्रवेश में सहायक रहेगा. राजनीति में प्रवेश करने की पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी होती नजर आ रही है. पुरानी नकारात्मक बातों को मन पर हावी न होने दें. खर्चों के मामले में जरूर से ज्यादा रोक परिजनों को नाराज कर सकती है. परिजनों के साथ आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत कर सकते है. रोजगार प्राप्ति के लिए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिल सकते है.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के चलते नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती है. ध्यान और हल्के-फुल्के व्यायाम से इस समस्या को दूर करने का प्रयास करें.

Advertisement

आर्थिक स्थिति: आमदनी से अधिक खर्च न करें. जमीन जायदाद से संबंधित कोई भी कार्रवाई करते समय कागजातों की अच्छी तरह से जांच करें.

रिश्ते: घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. माहौल को संभालने का प्रयास करेंगे.

Featured Video Of The Day
गाजियाबाद में आग का तांडव! हाइराइज बिल्डिंग की कई मंजिलें धधकीं