Scorpio Tarot Card Horoscope Today: भाग्य का साथ, पुराने मित्र से मुलाकात, विवाह के प्रस्ताव

Vrishchik Tarot Card Rashifal: The Magician की ऊर्जा नौकरी बदलने, जल्दबाजी में कार्य न करने और दूसरों के मामलों में न पड़ने की सलाह ला रही है. वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Scorpio Tarot Card Horoscope Today 28 April 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 28 April 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: इस समय भाग्य साथ दे सकता है. नौकरी बदलने की कोशिश में सफलता मिल सकती है. धन के मामलों में खुद पर भरोसा रखें. दूसरों पर निर्भरता कम करें. इस समय हर कदम सोच समझ कर रखने की कोशिश करें.

जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. किसी सहयोगी का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है. धैर्य और संयम से काम लें. किसी बात को लेकर बेचैन हो सकते है. परिजनों के सामने अपनी भावनाओं को उजागर कर सकते है. किसी पुराने मित्र से मिलकर उत्साहित हो सकते है. पुरानी यादें मन को भावुक कर सकती है.

दूसरों के मामलों में बोलने से बचें. वरना परेशानी बढ़ सकती है. किसी की बात दिल पर लग सकती है. यात्रा के दौरान कीमती सामान का खास ध्यान रखें. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. इस समय विरोधी लोगों से बचकर रहें. कुछ विरोधी लोग सक्रिय हो सकते है. आसपास के वातावरण से सजग रहें. विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते है. जीवन में परिवार और कार्यों को लेकर संतुलन बनाएं.

स्वास्थ्य: गर्म-सर्द मौसम के कारण गले की खराश बढ़ सकती है.जिसके चलते बुखार हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: इस समय किसी यात्रा पर जाना पैसों की बर्बादी का कारण बनेगा.

रिश्ते: व्यस्तता के बाबजूद परिवार को प्राथमिकता दे सकते है.जीवनसाथी के साथ समय बिताए.

Featured Video Of The Day
IPS Ajay Pal Controversy: TMC कैंडिडेट जहांगीर को WARNING क्यों? योगी के 'सिंघम' से NDTV के सवाल
Topics mentioned in this article