Sagittarius Tarot Horoscope Today, 26 April 2026: टैरो कार्ड 'Four of wands' यह इशारा करता है कि किसी नए कार्य या व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. भाग्यवृद्धि के साथ मान सम्मान भी बढ़ सकता है. कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है. प्रतिस्पर्धियों से होड़ अच्छी विजय दिला सकती है. कुछ लोगों से थोड़ा वाद विवाद हो सकता है. भाषा पर नियंत्रण रखें, किसी ऐसी बात को न कहें जो सामने वाले को अपमानित करे.
नए कार्य का प्रारंभ थोड़ा रुककर करें. पहले सभी जरूरी जानकारियां एकत्र करें. यदि कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी है, तो थोड़े समय के लिए टाल दें. नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है. संपत्ति के कागजात को एक बार पूरी तरह अच्छे से देख लें. परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं. कार्य की अधिकता और बढ़ता दवाब परेशान कर सकता है. किसी प्रियजन से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है. इससे मन काफी उत्साहित हो सकता है. परिवार में किसी की शादी की तैयारियां हो सकती हैं. कार्य पूरा करने में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल सकता है. इससे कार्य को पूरा करने में सफल होंगे. साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव मिल सकता है.
स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. जरूरत से ज्यादा मीठा खाना वजन बढ़ा सकता है.
आर्थिक स्थिति: कुछ वित्तीय मामलों में विसंगतियां नजर आ सकती है. आर्थिक सलाहकार की मदद लें.
रिश्ते: प्रिय को लेकर भावुक हो सकते हैं. सामने वाले की भावनाओं को समझेंगे.














