Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 29 April, Dhanu Tarot Card Rashifal: जब परिस्थितियां इतनी कठिन हो जाएं कि उनसे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हो, तो बल की जगह बुद्धि से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. कई बार जटिल परिस्थितियों का खात्मा परिवर्तन से होता है. इस समय कुछ बदलाव तेजी से जीवन में होते नजर आएंगे. इन बदलावों को एकदम से स्वीकारना आसान नहीं होगा, किंतु इन्हें स्वीकार करना ही बेहतर होगा.
कार्य क्षेत्र में चल रही राजनीति और पक्षपात को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिसके चलते कार्यों को पूरा होने में देरी हो रही है. कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. साथ ही पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है. कुछ समय कार्य से अवकाश लेकर परिवार के साथ बिताने की योजना बना सकते है.
इस समय विचारों में इतनी उथल-पुथल चल रही हैं कि कार्यों को लेकर मन में भटकाव अनुभव कर रहे है. मन को लक्ष्य पर केंद्रित करना मुश्किल प्रतीत हो सकता है. इस समय खुद को अकेला महसूस कर सकते है. इस समय लोगों की अपेक्षाओं को अनदेखा करें. खुद की शांति और सुकून के लिए प्रयास करें.
किसी नए रिश्ते में बंध सकते है. सामने वाले का मधुर स्वभाव आकर्षित कर सकता है. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी काफी नियम कायदे वाला व्यक्ति हो सकता है, जिससे सभी लोग थोड़ी परेशानी अनुभव कर सकते है.
स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा नींद आना किसी स्वास्थ्य समस्या की तरफ संकेत कर सकता है. सही उपचार लें.
आर्थिक स्थिति: किसी ऐसे रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिल सकती हैं, जिनसे उम्मीद ही न हो.
रिश्ते: कुछ लोग आपके साथ निस्वार्थ भाव से भी जुड़े होते हैं. उनके इस नि:स्वार्थ भाव का पैसे से मजाक ना उड़ाए.














