Astrology: कुंडली के नौवें भाव में राहु जातक को अपने धर्म से ही विमुख कर देता है. ऐसे व्यक्ति अपने धर्म और कुल-खानदान की परंपराओं का पालन नहीं करते. इनके मन में कई बार धर्म परिवर्तन का खयाल भी आता है और वे दूसरे धर्म के गुरुओं की ओर आकर्षित होने लगते हैं. कुंडली के नौवें भाव को भाग्य का भाव भी माना जाता है. यह भाव आध्यात्म, उच्च शिक्षा और दार्शनिक विचारों का कारक होता है. यह भाव धर्म से भी जुड़ा होता है. इस भाव में राहु के प्रभाव से व्यक्ति बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है. राहु के कारण मन का भटकाव हो सकता है. इस भाव में राहु के प्रभाव से काफी यात्राएं भी होती हैं. राहु जीवन में सफलता प्राप्त करने में भी जातक की मदद करते हैं. अगर कुंडली (Horoscope) का नौवां भाव अच्छा है, तो उसे भाग्य की काफी मदद मिलती है. हालांकि, राहु के प्रभाव से स्वास्थ्य में भी समस्या देखने को मिल सकती है.
राहु के सकारात्मक प्रभाव
इस भाव में राहु के प्रभाव से व्यक्ति काफी परिश्रमी होता है. जातक में ईश्वर के प्रति भी काफी श्रद्धा देखने को मिलती है. ऐसे लोगों का स्वभाव काफी दयालु होता है. ये अपने परिवार से भी काफी स्नेह करते हैं. तीर्थ यात्रा आदि में भी इनकी काफी रूचि होती है. अपने गुण और स्वभाव के कारण ये पूजनीय होते हैं. ये किसी का उपकार नहीं भूलते. इन्हें दान पुण्य के कार्यों में भी काफी रूचि होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अगर राहु इस भाव में अशुभ स्थिति में होते हैं तो जातक में काफी क्रोध देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों आदि में भी इनकी रूचि कम होती है. आपको अपने बड़े-बुजुर्गों से विवाद करने से भी बचने की जरूरत है. पिता पक्ष की ओर से भी आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
वैवाहिक जीवन पर प्रभावइस भाव में राहु के प्रभाव के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां भी देखने को मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में कई चुनौतियां भी आ सकती है. हालांकि कुंडली में राहु की स्थिति के मुताबिक ही प्रभाव भी देखने को मिलते हैं.
करियर पर प्रभावकुंडली के नौवें भाव में राहु की स्थिति का आपके करियर पर भी प्रभाव देखने को मिलता है. राहु के कारण करियर में बदलाव हो सकता है. जातक के करियर में अप्रत्यशित बदलाव और सफलता भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, करियर के प्रति आलस्य का भाव भी देखने को मिल सकता है. विदेश में भाग्य खुलने का रास्ता भी बनता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं