विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2025

कुंडली के ग्यारहवें भाव में कुछ ऐसा होता है राहु का प्रभाव, जानिए जातकों पर पड़ता है कैसा असर

राहु के प्रभाव से जातक के जीवन में नैतिकता देखने को मिलती है. जातकों को जीवन में कई तरह के लाभ भी मिलते हैं. समाज में भी अच्छी प्रतिष्ठा मिलती है.

कुंडली के ग्यारहवें भाव में कुछ ऐसा होता है राहु का प्रभाव, जानिए जातकों पर पड़ता है कैसा असर
यह भाव जातक की इच्छा और आकांक्षा का भी कारक होता है.

Astrology: कुंडली के ग्यारहवें भाव में राहु कुछ ज्यादा अच्छे नहीं माने जाते हैं. यूं कहें कि इस भाव में राहु मिले-जुले प्रभाव देते हैं. यह भाव इनकम और लाभ से जुड़ा होता है. यह भाव जातक की इच्छा और आकांक्षा का भी कारक होता है. इस भाव में राहु के प्रभाव से व्यक्ति खुद को कई गतिविधियों से भी जोड़ सकता है. इस भाव में राहु के प्रभाव से जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ ही दीर्घायु भी होता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. विदेशियों के माध्यम से भी आपको धन की प्राप्ति हो सकती है.

राहु के सकारात्मक प्रभाव

इस भाव में राहु के सकारात्मक प्रभाव की बात करें तो जातक स्वभाव से विनोदी होने के साथ ही थोड़े चंचल भी होते हैं. राहु के प्रभाव से जातक के जीवन में नैतिकता देखने को मिलती है. जातकों को जीवन में कई तरह के लाभ भी मिलते हैं. समाज में भी अच्छी प्रतिष्ठा मिलती है.

राहु के नकारात्मक प्रभाव

कुंडली के ग्यारहवें भाव में राहु के प्रभाव से जातक का बुजुर्गों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं होता. इतना ही नहीं वे बड़ों और बुजुर्गों की सलाह भी नहीं मानते. इनका स्वास्थ्य भी कुछ अच्छा नहीं होता. बीमारी के कारण ये शारीरिक और मानसिक के साथ ही आर्थिक तौर पर भी परेशान रहते हैं. राहु के प्रभाव से व्यक्ति आर्थिक लाभ के लिए अपने दोस्तों को भी धोखा दे सकता है. आपको बेकार के विवादों में न पड़ने की सलाह दी जाती है.

वैवाहिक जीवन पर प्रभाव

वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस भाव में राहु कभी-कभी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है. राहु के प्रभाव से व्यक्ति को बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद की जरूरत हो सकती है, क्योंकि व्यक्ति अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाता. हालांकि आमतौर पर राहु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण हो सकता है. प्रसव के दौरान भी समस्या हो सकती है. आपके प्रेम संबंध भी बेहतर हो सकते हैं.

करियर पर प्रभाव

राहु के करियर पर प्रभाव की बात करें तो जातक विद्वान और शास्त्रों के जानकार होते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और आर्थिक रूप से भी वे समृद्ध होते हैं. इन्हें वाहनों का सुख भी मिलता है. आपको गलत तरीके से धन न कमाने की सलाह दी जाती है. अगर आप गलत तरीके से धन कमाते हैं तो संतान संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Astrology, Rahu, Rahu Effects, Kundali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com